{"_id":"64c62458cf7fa29d5507248c","slug":"vijay-varma-reveals-his-reaction-upon-hearing-that-tamannaah-bhatia-owning-rs-2-crore-diamond-2023-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay Varma: 'मैं आहत हूं कि मेरा नाम...,' तमन्ना भाटिया की नकली हीरे की अंगूठी पर विजय वर्मा ने ली चुटकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Varma: 'मैं आहत हूं कि मेरा नाम...,' तमन्ना भाटिया की नकली हीरे की अंगूठी पर विजय वर्मा ने ली चुटकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:20 PM IST
सार
तमन्ना भाटिया हाल ही में हीरे की अंगूठी को लेकर चर्चाओं में आईं। हालांकि, बाद में पता चला की यह नकली थी। वहीं, अब इस पर उनके प्रेमी विजय वर्मा भी अपनी प्रतिक्रिया साझा करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बी-टाउन के नए और चर्चित कपल तमन्ना भाटिया और विय वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन लवबर्ड्स के पीडिए पलों ने लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया है। साथ ही दोनों को जोड़ी ने 'लस्ट स्टोरीज 2' में भी अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है। इसी के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई, और इन्हें प्यार हो गया। वहीं, तमन्ना अपने रिश्ते के अलावा बीते दिन दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हीरा धारण करने को लेकर चर्चाओं में आईं। इसी पर अब उनके प्रेमी विजय वर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार खुलासा किया है।
2 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दिन जानकारी आई कि तमन्ना भाटिया ने दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हीरा धारण किया है, और इसे उन्हें साउथ सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने उपहार में दिया है। हालांकि, तमन्ना ने हीरे के पीछे का सच बताकर सबकी उम्मीद तोड़ दी। वहीं, अब उनके प्रेमी विजय वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, और खुलासा किया है कि इंटरनेट पर अफवाह फैलने के बाद उन्होंने तमन्ना से क्या कहा था।
3 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में विजय वर्मा ने अपनी प्रेमिका तमन्ना भाटिया के पास दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हीरा होने की अफवाहों के बारे में खुलकर बात की। यह पूछे जाने पर कि अगर वह कभी तमन्ना को कोई महंगा उपहार देना चाहेंगे, तो क्या वह उपासना कामिनेनी के स्तर की बराबरी कर पाएंगे। इस पर अभिनेता ने कहा कि हर कोई जानता है कि यह असली हीरा नहीं बल्कि ढक्कन है।
विजय वर्मा ने अफवाहों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कोई यह सोच भी कैसे सकता है कि दुनिया का सबसे महंगा हीरा महज दो करोड़ रुपये का होगा। विजय ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि इन अफवाहों पर उन्होंने तमन्ना भाटिया को मैसेज किया और कहा, 'ऐसी रिपोर्ट आने से मैं आहत हूं, क्योंकि इसमें मेरा नाम नहीं आया है।'
उपासना के जरिए तमन्ना को बड़ी हीरे की अंगूठी उपहार में देने की अफवाहें उनके पुराने ट्वीट के वायरल होने के बाद फैलीं, और आखिरकार, 25 जुलाई, 2023 को अभिनेत्री ने इस खबर पर प्रतिक्रिया दी और हीरे के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया। तमन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पैपराजी के पोस्ट को साझा किया था, जिसमें वह अपनी बड़ी हीरे की अंगूठी दिखा रही थीं। इसके बाद अभिनेत्री ने खुलासा कि यह असली हीरा नहीं बल्कि बोतल का ढक्कन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।