{"_id":"5d2477d18ebc3e6cc76898ad","slug":"guru-dutt-and-geeta-roy-love-story-break-because-of-waheeda-rehman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी शख्स के साथ पत्नी का रिश्ता सुन गुरु दत्त को लगा था धक्का, शक की वजह से टूट गई शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी शख्स के साथ पत्नी का रिश्ता सुन गुरु दत्त को लगा था धक्का, शक की वजह से टूट गई शादी
अपूर्वा राय, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 09 Jul 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
गुरु दत्त और गीता दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरु दत्त की जिंदगी पर जब भी बात की जाएगी उसमें उनकी पत्नी गीता रॉय और कथित प्रेमिका वहीदा रहमान का नाम जरूर आएगा। सबसे पहले बात करते हैं गीता की जो उनकी पत्नी रहीं और मौत के एक रात पहले उन्होंने गीता से फोन पर बात की थी। बात क्या यूं कहें तो लड़ाई की थी। दरअसल उस रात आर्क रॉयल में क्या क्या हुआ ये बहुत कम लोगों को पता है। गुरु दत्त के दोस्त अबरार अल्वी के हवाले से जो बातें बताई गईं वो सत्या सरण ने अपनी किताब गुरु दत्त के साथ एक दशक में लिखा है।
2 of 7
गुरु दत्त
फिल्म 'बाज़ी' के सेट पर गुरु दत्त की मुलाकात गायिका गीता रॉय से हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। उस समय गीता गायिकी में बहुत मशहूर थीं। वह लंबी गाड़ी में बैठकर गुरु दत्त से मिलने उनके फ्लैट पर आया करती थीं। गीता को गुरु दत्त से इतना लगाव था कि वो उनके लिए खाना बनाने लग जाती थीं।
3 of 7
गुरु दत्त और गीता
- फोटो : Twitter
गीता अपने घर से ये कह कर निकलती थीं कि वो गुरु दत्त की बहन से मिलने जा रही हैं लेकिन यहां चल तो कुछ और ही रहा था। इस बीच डाकिए का जिम्मा गुरु दत्त की बहन ने उठा रखा था।ललिता लाजमी दोनों के प्रेम पत्र एक दूसरे के पास पहुंचाने का काम करती थीं। बाजी रिलीज हुई साल 1951 में और ठीक 2 साल बाद 1953 में गुरु दत्त और गीता रॉय ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
guru dutt
गुरु दत्त की ऐतिहासिक फिल्म 'प्यासा' जब बन रही थी तभी गीता और गुरु दत्त के बीच दूरियां आनी शुरू हो गईं। कहा जाता है गुरु दत्त अपनी हीरोइन वहीदा रहमान के प्रति आकर्षित हो रहे थे। अब गुरु दत्त और गीता के रिश्ते में प्यार कम शक ज्यादा रह गया था। दोनों के बीच शक इस हद तक बढ़ गया कि एक दिन गुरु दत्त को एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी गीता ने लिखी थी लेकिन वहीदा के नाम पर। उसमें कहा गया था कि, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। अगर तुम मुझे चाहते तो आज शाम को साढ़े छह बजे मुझसे मिलने नारीमन प्वॉइंट पर आओ। तुम्हारी वहीदा।
विज्ञापन
5 of 7
गुरु दत्त
गुरु दत्त को आभास हो गया था कि ये चिठ्टी गीता ने लिखी है और वो उन्हें पकड़ना चाहती हैं। जब गुरु दत्त उस जगह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गीता और उनकी दोस्त कार की पिछली सीट पर बैठी किसी को खोज रही हैं। घर पहुंच कर दोनों में इस बात पर खूब झगड़ा हुआ और दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।