हिंदी सिनेमा के गुरु दत्त ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिनकी कहानी को पर्दे पर कई बार उतारने की कोशिश की गई। हिंदी सिनेमा के कई चर्चित निर्माता, निर्देशक गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की योजना बना चुके हैं। यहां तक शाहरुख खान और आमिर खान जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे गुरु दत्त की बायोपिक में काम करना चाह रहे हैं, लेकिन अभी तक गुरु दत्त की बायोपिक पर फिल्म शुरू नहीं हो पाई। 'धर्म' जैसी फिल्म का निर्देशक कर चुकी भावना तलवार ने भी साल 2020 में गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की घोषणा की थी, लेकिन यह फिल्म भी अब तक शुरू नहीं हो पाई। आइए जानते हैं और किन-किन निर्देशकों ने गुरु दत्त की बायोपिक बनाने की कोशिशें की हैं।
Guru Dutt Biopic: यहां आकर अटक गई अभिनेता गुरु दत्त की बायोपिक, सिरे नहीं चढ़ सकीं इन निर्देशकों की कोशिशें
हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार गुरु दत्त की बायोपिक अनुराग कश्यप, संजय लीला भंसाली, राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई फिल्मकार बनाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन इसमें से कोई सफल नहीं हो सका। साल 2009 में एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने इस बात का खुलासा किया था कि वह निर्देशक शिवेंद्र डूंगरपुर के साथ मिलकर गुरु दत्त के जीवन और दशकों पहले हिंदी सिनेमा में इनके संघर्ष पर स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। इस फिल्म में काम करने के अभिनेता आमिर खान ने अपनी स्वीकृत भी दे दी थी। लेकिन यह फिल्म अभी तक शुरू नहीं हो पाई।
दरअसल, अनुराग कश्यप यह फिल्म गुरु दत्त के बेटे अरुण दत्त के साथ प्लान कर रहे थे। लेकिन साल 2014 में किडनी फेल हो जाने की वजह से 58 साल की उम्र में अरुण दत्त का पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। और, फिर वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। इसी दौरान खबर आई थी कि निर्माता -निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी गुरु दत्त के बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड के गलियारे से उड़ती-उड़ती खबर आई थी कि शाहरुख खान इस फिल्म में काम कर सकते हैं। इससे पहले शाहरुख खान कई बार अपने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा कर चुके थे कि वह गुरु दत्त की बायोपिक में काम करना चाहते हैं।
Sooraj Pancholi: किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे सूरज पंचोली, डॉक्यूमेंट्री के प्रति दिखाई दिलचस्पी
लेकिन, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म का भी कुछ अता पता नहीं चला। उसी दौरान साल 2009 में ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एक मीडिया संस्थान को दिए अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने गुरु दत्त की बायोपिक को लेकर कभी कोई तैयारी की ही नहीं। उन्होंने कहा था, 'नसरीन मुन्नी कबीर, गुरु दत्त के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार लेकर मेरे लेकर आई थी। मैंने उनसे कहा था कि मेरी तरह कोई भी संवेदनशीलता व्यक्ति गुरु दत्त के जीवन पर फिल्म बनाना चाहेगा। फिर वह एक स्क्रिप्ट लेकर मेरे पास आई और मैंने उनसे कहा कि इसके लिए जब तैयार हो जाऊंगा तब फिल्म बनाऊंगा। तब से मैने इसके बारे में नहीं सोचा ही नहीं है। मेरा मानना है कि गुरु दत्त के जीवन पर एक ही फिल्म बननी चाहिए।'
Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे करण, निर्देशक ने खुद किया खुलासा
बता दें कि नसरीन मुन्नी कबीर भारतीय मूल की ब्रिटेन में रहने वाली टेलीविजन निर्माता, निर्देशक और लेखिका हैं। वह ब्रिटिश टेरेस्ट्रियल टेलीविजन चैनल फोर के लिए शोज बनाती रहती हैं। वहीं जब भावना तलवार ने गुरु दत्त की बायोपिक की घोषणा की तो गुरु दत्त और गीता बाली की बेटी नीना मेमन ने भावना तलवार को कानूनी नोटिस भेज दिया। नोटिस में भावना तलवार को इस बात से अवगत कराया गया था कि उन्होंने उनके पिता की बायोपिक बनाने से पहले किसी की इजाजत नहीं ली। इस फिल्म को भी लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
Tunisha Sharma: चाचा पवन शर्मा ने तुनिशा के नाम पर रखा प्रोडक्शन कंपनी का नाम, कहा - अस्तित्व मैं जिंदा रखूंगा
