सब्सक्राइब करें

Vikram Mastal: मनोज मुतंशिर के माफीनामे पर 'रामायण' के हनुमान का प्रहार, बोले- आपने सनातन धर्म का...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 09 Jul 2023 11:54 AM IST
सार

मनोज मुंतशिर के माफीनामे पर सीरियल 'रामायण' के हनुमान यानी विक्रम मस्तल ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही एक्टर ने लेखक से सवाल भी पूछ डाला है। 

विज्ञापन
Vikram Mastal on Manoj Muntashir apology for Adipurush Said aapne sanatan dharam ka vishva mein majak udaya
विक्रम मस्तल-मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर कमाई की पटरी से उतर चुकी है। फिल्म में इसके वीएफएक्स और सीन की खूब धज्जियां उड़ाई गईं, लेकिन सबसे ज्यादा विवाद इसके डायलॉग को लेकर हुआ। वहीं, दुनियाभर में फिल्म रिलीज के तीन सफ्ताह बाद बीते दिन इसके डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर ने माफी मांगी। हालांकि, मुंतशिर के जरिए माफी मांगने में इतना समय लिए जाने पर लोग और ज्यादा नाराज हो उठे हैं। इतना ही नहीं टीवी शो 'रामायण' में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्तल भी मुंतशिर की माफी पर कटाक्ष कर उनकी आलोचना करते देखे गए हैं। 

Trending Videos
Vikram Mastal on Manoj Muntashir apology for Adipurush Said aapne sanatan dharam ka vishva mein majak udaya
विक्रम मस्तल - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के पॉपुलर शो 'रामायण' में हनुमान का किरदार निभाने वाले व्रिकम मस्तल ने मनोज मुंतशिर के माफीनामा पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। विक्रम ने मनोज के माफीनामे पर अपने विचार साझा करते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि लेखक ने 600 करोड़ रुपये खर्च करके पूरी दुनिया में सनातन धर्म को बदनाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Mastal on Manoj Muntashir apology for Adipurush Said aapne sanatan dharam ka vishva mein majak udaya
विक्रम मस्तल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम मस्तल ने आगे कहा कि उन्हें फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद इस बात का एहसास होना चाहिए था, और पहले दिन ही माफी मांगनी चाहिए थी। मस्तल ने मुंतशिर से पूछा, 'बुद्धिमान और शिक्षित होकर आप इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं।' 

Jawan Song Reshoot: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का गाना होगा रीशूट? दुबई में छह दिन तक लगेगा सेट

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir)

Vikram Mastal on Manoj Muntashir apology for Adipurush Said aapne sanatan dharam ka vishva mein majak udaya
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को मनोज मुंतशिर ने पोस्ट साझा कर लोगों से माफी मांगी। मुंतशिर ने कहा कि वह स्वीकार करते हैं कि 'आदिपुरुष' ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं स्वीकार करता हूं कि आदिपुरुष से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं हाथ जोड़कर बिना शर्त माफी मांगता हूं। प्रभु बजरंग बली हमें एकजुट रखें और हमारे पवित्र सनातन और हमारे महान राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।'

 

Ramayana: 'रामायण' में आलिया भट्ट नहीं होंगी सीता? फिल्म में यह साउथ हसीना बनेगी रणबीर की धर्मपत्नी

विज्ञापन
Vikram Mastal on Manoj Muntashir apology for Adipurush Said aapne sanatan dharam ka vishva mein majak udaya
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' ने पहले तीन दिन में 340 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन शुरुआती वीकएंड के बाद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम हो गया। अब तक, इसने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में प्रभास (राम), कृति सेनन (जानकी) और सैफ अली खान (रावण) की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed