फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: चाचा पवन शर्मा ने तुनिशा के नाम पर रखा प्रोडक्शन कंपनी का नाम, कहा - अस्तित्व मैं जिंदा रखूंगा

Sun, 09 Jul 2023 11:26 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 09 Jul 2023 11:26 AM IST
विज्ञापन
Tunisha uncle pawan sharma renamed his production house after death says we want to keep tunisha legacy alive
तुनिशा शर्मा - फोटो : social media

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' फेम तुनिशा शर्मा अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी 24 दिसंबर, 2022 को मौत हो गई थी। बताया गया था कि उन्होंने टीवी सीरियल के सेट पर ही कथित सुसाइड किया और उसके आरोप में फलक नाज के भाई शीजान खान को अरेस्ट किया गया। हालांकि अभी वो जमानत पर बाहर हैं और काम पर ध्यान दे रहे हैं। उधर, एक्ट्रेस के चाचा ने एक ऐलान किया है कि उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम उनके नाम पर रख दिया है।

Tunisha uncle pawan sharma renamed his production house after death says we want to keep tunisha legacy alive
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा शर्मा के चाचा पवन शर्मा ने एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी मां का खूब सपोर्ट किया था। तभी से वो लाइमलाइट में भी आए थे। अब उन्होंने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उन्होंने बताया कि है कि 'तुनिशा मुंबई खुद का नाम और पहचान बॉलीवुड में बनाने के लिए आई थी। वह उस दिशा में आगे भी बढ़ रही थी। मगर नियति को कुछ और मंजूर था।'

Tunisha uncle pawan sharma renamed his production house after death says we want to keep tunisha legacy alive
पायल रोहतगी, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पवन शर्मा ने आगे कहा, 'वह जल्द ही हम सबको छोड़कर चली गई। लेकिन मैं उसकी छवि को ऐसे ही नहीं धूमिल होने दे सकता। मैंने कसम खाई है कि उसका अस्तित्व मैं जिंदा रखूंगा। इसलिए मैंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम पैराडीसो प्रोडक्शन्स से बदलकर तुनिशा शर्मा फिल्म्स कर दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha uncle pawan sharma renamed his production house after death says we want to keep tunisha legacy alive
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पवन शर्मा ने बातचीत में आगे कहा, 'तुनिशा ने अपनी एक्टिंग टैलेंट से लाखों दिलों को जीता था। अगर हम उनकी विरासत को जारी रख रहे हैं, तो दर्शक उम्मीद करेंगे कि फिल्में सेंसिबल और एंटरटेनिंग हों। इसके अलावा, तुनिशा शर्मा की मां वनीता जी और मैं, बेटी के नाम पर एक फिल्म स्कूल सेट अप करेंगे। जहां एस्पायरिंग एक्टर्स, जिन्हें सही गाइडेंस नहीं मिलता या फिर जिनके गॉडफादर नहीं होते, उनको ट्रेन्ड किया जाएगा।'

यह भी पढ़ें: इस बार श्रीलंका में चुनी जाएगी मिसेज इंडिया, मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया बने जज

विज्ञापन
Tunisha uncle pawan sharma renamed his production house after death says we want to keep tunisha legacy alive
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

बता दें कि तुनिशा ने 24 दिसंबर को अपने शो 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव मेकअप रूम में मिला था। उनके पूर्व प्रेमी और को-एक्टर शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि शीजान खान जमानत पर बाहर हैं और काम पर ध्यान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे करण, निर्देशक ने खुद किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed