फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिस्तर पर रहस्यमय स्थिति में मिला था गुरु दत्त का शव, अधूरी रह गई बेटी से मिलने की इच्छा

Sat, 10 Oct 2020 05:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 10 Oct 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
Guru Dutt death anniversary he was found dead in his bed may have been suicide or just an accidental overdose
गुरु दत्त - फोटो : फाइल

निर्देशक, कोरियोग्राफर और अभिनेता गुरु दत्त को भारत का ऑर्सन वेल्स कहा जाता है। उनका असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। गुरु दत्त ने साल 1944 में फिल्म चांद में एक छोटी से भूमिका निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 10 अक्तूबर 1964 को गुरु दत्त मुंबई में अपने बिस्तर में रहस्यमय स्थिति में मृत पाए गए थे। कहा जाता है, शराब की लत से लंबे समय तक जूझने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। लेकिन उनकी मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा कभी नहीं हो पाया।

Guru Dutt death anniversary he was found dead in his bed may have been suicide or just an accidental overdose
गुरु दत्त और वहीदा रहमान - फोटो : फाइल

गुरु दत्त और गीता रॉय 1953 में विवाह बंधन में बंध गए। दोनों की जिंदगी काफी खुशनुमा चल रही थी। अचानक ही 'प्यासा' बनने के दौरान गीता और उनके बीच दूरियां आनी शुरू हो गईं। कारण था उनकी अपनी हीरोइन वहीदा रहमान से बढ़ती नजदीकियां। दोनों के बीच शक इस हद तक बढ़ गया कि एक दिन गुरु दत्त को एक चिट्ठी मिली। उसमें लिखा गया था कि, 'मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। अगर तुम मुझे चाहते हो तो आज शाम को साढ़े छह बजे मुझसे मिलने नारीमन प्वॉइंट पर आओ। तुम्हारी वहीदा।'

Guru Dutt death anniversary he was found dead in his bed may have been suicide or just an accidental overdose
गुरु दत्त और गीता दत्त - फोटो : फाइल

जब गुरु दत्त ने ये चिट्ठी अपने दोस्त अबरार को दिखाई तो उन्होंने कहा कि मुझे ये नहीं लगता कि ये चिट्ठी वहीदा ने लिखी है। दोनों ने इस चिट्ठी का रहस्य जानने की योजना बनाई। अबरार अपनी फिएट कार में नारीमन प्वॉइंट पहुंचे और उन्होंने अपनी कार सीसीआई के पास एक गली में पार्क कर दी। उन्होंने देखा कि गीता दत्त और उनकी दोस्त स्मृति बिस्वास एक कार की पिछली सीट पर बैठी किसी को खोजने की कोशिश कर रही हैं। पास की बिल्डिंग से गुरु दत्त भी ये सारा नजारा देख रहे थे। घर पहुंचकर दोनों में इस बात पर जबरदस्त झगड़ा हुआ और दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Dutt death anniversary he was found dead in his bed may have been suicide or just an accidental overdose
गुरु दत्त - फोटो : फाइल

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 9 अक्तूबर को उनके दोस्त अबरार अलवी उनसे मिलने गए तो गुरु दत्त शराब पी रहे थे। इस बीच उनकी गीता दत्त से फोन पर लड़ाई हो चुकी थी। वो अपनी ढाई साल की बेटी से मिलना चाह रहे थे और गीता उसे उनके पास भेजने के लिए तैयार नहीं थीं। गुरु दत्त ने नशे की हालत में ही उन्हें अल्टीमेटम दिया, 'बेटी को भेजो वरना तुम मेरा मरा हुआ शरीर देखोगी।' एक बजे रात को दोनों ने खाना खाया और फिर अबरार अपने घर चले गए। अगले दिन दोपहर में उनके पास फोन आया कि गुरु दत्त की तबीयत खराब है।

विज्ञापन
Guru Dutt death anniversary he was found dead in his bed may have been suicide or just an accidental overdose
गुरु दत्त

जब वो उनके घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गुरु दत्त कुर्ता-पायजामा पहने पलंग पर लेटे हुए थे। पलंग की बगल की मेज पर एक गिलास रखा हुआ था जिसमें एक गुलाबी तरल पदार्थ अभी भी थोड़ा बचा हुआ था। अबरार के मुंह से निकला, गुरु दत्त ने अपने आप को मार डाला है। लोगों ने पूछा आप को कैसे पता? अबरार को पता था, क्योंकि वो और गुरु दत्त अक्सर मरने के तरीकों के बारे में बातें किया करते थे। गुरु दत्त ने ही उनसे कहा था, 'नींद की गोलियों को उस तरह लेना चाहिए जैसे मां अपने बच्चे को गोलियां खिलाती है...पीस कर और फिर उसे पानी में घोल कर पी जाना चाहिए।' अबरार ने बाद में बताया कि उस समय हम लोग मजाक में ये बातें कर रहे थे। मुझे क्या पता था कि गुरु दत्त इस मजाक का अपने ही ऊपर परीक्षण कर लेंगे।

सुशांत का समर्थन करने की सजा? इंस्टाग्राम के बाद विकास गुप्ता के ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध की कोशिश

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed