फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के पराए मर्द के साथ रिश्ते को बर्दाश्त नहीं कर पाए थे गुरु दत्त, कुछ ऐसे बर्बाद हो गई जिंदगी

Thu, 10 Oct 2019 12:21 PM IST
अपूर्वा राय अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 10 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Guru Dutt Death Anniversary When Geeta Roy Left him and he commits suicide
geeta dutt, guru dutt - फोटो : file photo

गुरु दत्त की जिंदगी पर जब भी बात की जाएगी उसमें उनकी पत्नी गीता रॉय और कथित प्रेमिका वहीदा रहमान का नाम जरूर आएगा। सबसे पहले बात करते हैं गीता की जो उनकी पत्नी रहीं और मौत के एक रात पहले उन्होंने गीता से फोन पर बात की थी। बात क्या यूं कहें तो लड़ाई की थी। दरअसल उस रात आर्क रॉयल में क्या-क्या हुआ ये बहुत कम लोगों को पता है। गुरु दत्त के दोस्त अबरार अल्वी के हवाले से जो बातें बताई गईं वो सत्या सरण ने अपनी किताब गुरु दत्त के साथ एक दशक में लिखा है।

Guru Dutt Death Anniversary When Geeta Roy Left him and he commits suicide
geeta dutt, guru dutt - फोटो : file photo

फिल्म 'बाज़ी' के सेट पर गुरु दत्त की मुलाकात गायिका गीता रॉय से हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। उस समय गीता गायिकी में बहुत मशहूर थीं। वह लंबी गाड़ी में बैठकर गुरु दत्त से मिलने उनके फ्लैट पर आया करती थीं। गीता को गुरु दत्त से इतना लगाव था कि वो उनके लिए खाना बनाने लग जाती थीं।

Guru Dutt Death Anniversary When Geeta Roy Left him and he commits suicide
geeta dutt, guru dutt, waheeda rehman - फोटो : file photo

गीता अपने घर से ये कह कर निकलती थीं कि वो गुरु दत्त की बहन से मिलने जा रही हैं लेकिन यहां चल तो कुछ और ही रहा था। इस बीच डाकिए का जिम्मा गुरु दत्त की बहन ने उठा रखा था। ललिता लाजमी दोनों के प्रेम पत्र एक दूसरे के पास पहुंचाने का काम करती थीं। बाजी रिलीज हुई साल 1951 में और ठीक 2 साल बाद 1953 में गुरु दत्त और गीता रॉय ने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Dutt Death Anniversary When Geeta Roy Left him and he commits suicide
guru dutt

गुरु दत्त की ऐतिहासिक फिल्म 'प्यासा' जब बन रही थी तभी गीता और गुरु दत्त के बीच दूरियां आनी शुरू हो गईं। कहा जाता है गुरु दत्त अपनी हीरोइन वहीदा रहमान के प्रति आकर्षित हो रहे थे। अब गुरु दत्त और गीता के रिश्ते में प्यार कम शक ज्यादा रह गया था। दोनों के बीच शक इस हद तक बढ़ गया कि एक दिन गुरु दत्त को एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी गीता ने लिखी थी लेकिन वहीदा के नाम पर। उसमें कहा गया था कि, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। अगर तुम मुझे चाहते तो आज शाम को साढ़े छह बजे मुझसे मिलने नारीमन प्वॉइंट पर आओ। तुम्हारी वहीदा।

विज्ञापन
Guru Dutt Death Anniversary When Geeta Roy Left him and he commits suicide
गुरु दत्त
गुरु दत्त को आभास हो गया था कि ये चिठ्टी गीता ने लिखी है और वो उन्हें पकड़ना चाहती हैं। जब गुरु दत्त उस जगह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गीता और उनकी दोस्त कार की पिछली सीट पर बैठी किसी को खोज रही हैं। घर पहुंच कर दोनों में इस बात पर खूब झगड़ा हुआ और दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed