हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती से अक्सर देश-विदेश के लोगों को दिल को घायल करती हैं। इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती देख हर किसी के मुंह से बस माशाल्लाह, वाह क्या बात है जैसे शब्द ही निकलते हैं। इन्हीं ब्यूटी डीवाज में से एक हैं अभिनेत्री हानिया आमिर। अपने हुनर और खूबसूरती के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली हानिया इन दिनों अपने मेकअप आर्सिट के एक साथ वायरल वीडियो के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। किसी को इस वीडियो में हानिया का अंदाज पसंद आ रहा है तो कोई उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहा है।
Hania Aamir: पाक सीरियल मेरे हमसफर की हाला को मेकअप आर्टिस्ट के साथ मस्ती करना पड़ा भारी,वीडियो देख भड़के फैंस
हानिया आमिर आज के समय का एक ऐसा नाम, जिनके दीवाने भारत में भी भरपूर हैं। पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक में अपनी अदायगी का हुनर दिखाने वाली हानिया की खूबसूरती के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। बस यूं समझ लीजिए जब भी अभिनेत्री पर्दे पर होती हैं तो फैंस का उनसे नजरें हटा पाना बहुत मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर हानिया के लुक्स और ब्यूटी की लोग तारीफ करते नहीं थकते। लेकिन आज वही हानिया आमिर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। इसकी वजह उनके मेकअप आर्टिस्ट के साथ वायरल होता उनका एक वीडियो बन रहा है, जिसमें अभिनेत्री की उसके साथ हद ज्यादा क्लोसनेस नेटिजन्स को अखर रही है।
Alia Bhatt: अवॉर्ड स्पीच के दौरान आलिया भट्ट के बेबी ने की क्यूट हरकत, अभिनेत्री ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी मेकअप-आर्टिस्ट अदनान अंसारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की है। साझा की गई यह क्लिप हानिया आमिर के साथ एक फोटोशूट का बीटीएस वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हनिया मेकअप आर्टिस्ट के साथ मस्ती और चिल कर रही हैं, जबकि अदनान अंसारी उन्हें शूट के लिए स्टाइल कर रहे हैं। वीडियो के दौरान हनिया मेकअप-आर्टिस्ट के हद से ज्यादा करीब भी नजर आ रही हैं। कुछ ही समय में वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देख फैंस चौंक गए। इतना ही नेटिजन्स ने अभिनेत्री को मेकअप आर्टिस्ट के साथ क्लोसनेस के लिए कमेंट सेक्शन में खूब फटकार भी लगाई।
A post shared by Celebrity Make up Artist. (@adnanansariofficial)
हानिया के ऐसे बर्ताव को देख वीडियो पर अभिनेत्री को फटकार लगाते हुए सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, 'चीप।' दूसरे ने लिखा, 'लड़के को आसिम अजहर समझ रहीं थीं शायद।' तीसरे ने लिखा, 'पैसे के लिए कुछ भी कर वालो।' वहीं एक अन्य ने तो पाकिस्तान के ऊपर सवाल उठाते हुए पूछा, 'क्या यही इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान है?' आपको बता दें हनिया आमिर सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत पाकिस्तानी अभिनेत्रियों और मॉडल्स में से एक हैं। उन्होंने एक के बाद एक अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खुद को पाकिस्तान की बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में इंडस्ट्री में स्थापित किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो, फरहान सईद के साथ धारावाहिक "मेरे हमसफर" में उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए हानिया की बहुत प्रशंसा की जाती है।
'ब्रह्मास्त्र 2' से बॉलीवुड में धांसू एंट्री करेंगे आर्यन खान, शाहरुख के बाद बनेंगे युवा 'वानरास्त्र'?
कमेंट
कमेंट X