‘द कपिल शर्मा शो’ में कभी ‘दादी’ तो कभी ‘नानी’ का किरदार निभाकर खूब सुर्खियों में रहे अली असगर अब कॉमेडी वाली छवि से निकलने के भरपूर कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों वह 'जहां झलक दिखला जा सीजन 10' के प्रतिभागी हैं, वही एक फिल्म 'शहजादे' भी कर रहे है। अली असगर को उम्मीद है कि इस फिल्म की रिलीज के बाद कॉमेडी का जो ठप्पा लगा है वह हट जाएगा । अली असगर की मानें तो उन्हें अभिनय करने की प्रेरणा महमूद से मिली है। शम्मी कपूर के फिल्मों के गाने सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया करते थे।
Ali Asgar: होटलों में ये काम कर चुकीं कपिल शर्मा की ‘दादी’, 35 साल पहले इस धारावाहिक से की थी शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टिंग से पहले होटल में किया काम
एक्टिंग में आने से पहले अली असगर ने काफी समय तक विदेशो के होटल्स में काम किया। वह कहते हैं, ‘स्कूल के दिनों में पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। किसी तरह से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की और, पांच साल के कांट्रेक्ट पर विदेश में होटल में काम करने चला गया। पांच साल के बाद जब कांट्रेक्ट बढ़ाया गया तब भी मैं काम करने के लिए तैयार था लेकिन घर वाले बोले कि अकेला बेटा है कहां फिर जाएगा। जो करना हैं, यहीं पर करो।’
पिता का ईरानी होटल खूब मशहूर रहा
असगर अली के पिता अली मोहमद का ईरानी होटल भारत रेस्टोरेंट के नाम से मुंबई के नल बाजार में था। मम्मी फरखुद्दीन गृहणी हैं। अली असगर कहते है, 'पिता जी तो अभी नहीं रहे। मां और पत्नी सिद्दिका असगर और दो बच्चे अदा असगर और नुयान असगर के साथ ही रहता हूं। पिताजी का रेस्टोरेंट का बिजनेस था। मैने सोचा कि मुझे भी इसी में करियर बनाना चाहिए लेकिन मेरे घर वाले मुझे दोबारा बाहर भेजने के लिए तैयार नहीं थी। बचपन में स्कूल कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेता रहा। उस समय एक्टिंग के तरफ थोड़ा बहुत झुकाव हो गया था फिर ख्याल आया कि क्यों ना एक बार एक्टिंग में भी कोशिश की जाए।'
महमूद के बहुत बड़े प्रशंसक
उन दिनों दूरदर्शन पर हर शनिवार को हिंदी फिल्में आती थी। अली असगर को हर हफ्ते इसी दिन का इंतजार रहता था। वह कहते हैं, 'बचपन से ही महमूद साहब का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैं उनकी हर फिल्में देखता था। उन दिनों दूरदर्शन पर शनिवार रात को हिंदी फिल्मी आती थी। शम्मी कपूर की भी फिल्मों बहुत देखी, उनकी फिल्म का गीत 'तारीफ करूं क्या उसकी ...' स्कूल में अक्सर गाता रहता था। शायद स्कूल के समय से ही थोड़ा अभिनय की तरफ झुकाव हो गया था।’
काश, सूरज जैसा किरदार फिर मिले
अली असगर ने साल 1987 में दूरदर्शन के धारावाहिक 'एक दो तीन चार' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद कहानी घर घर की, कुटुंब, क्या हादसा क्या हकीकत, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा जैसे कई चर्चित शोज में काम किया। अली असगर कहते है, 'वैसे तो मेरे दिल के करीब सभी किरदार है। लेकिन धारावाहिक 'इतिहास' में सूरज के किरदार को नहीं भूल सकता। वह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि वैसा किरदार मुझे फिर कभी दोबारा निभाने को मिलेगा। अब भी सोचते हैरान रह जाता हूं कि वह किरदार कैसे निभा लिया मैंने।'