फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: 'शराब की लत लगी और कर्ज में भी डूब गया था', दिल पे मत ले यार के फ्लॉप होने पर छलका हंसल का दर्द

Thu, 18 Apr 2024 02:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Apr 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta opened up about falling prey to alcoholism and being in debt after his Dil Pe Mat Le Yaar flopped
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

जब निर्देशक हंसल मेहता ने डार्क कॉमेडी 'दिल पे मत ले यार' बनाने की सोची थी तो फिल्म निर्माता को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इससे न केवल उन्हें फिल्म के मुख्य अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ उनकी दोस्ती का नुकसान होगा , बल्कि उन्हें एक बड़ी मुसीबत में भी पड़ना पड़ेगा।  फिल्म दर्शकों और आलोचकों को प्रभावित करने में विफल रही, बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके साथ ही हंसल मेहता को दिवालियापन और शराब की लत ओर धकेल दिया था। अब हंसल मेहता ने पुराने दिनों को याद कर कुछ खुलासे किए हैं।

Hansal Mehta opened up about falling prey to alcoholism and being in debt after his Dil Pe Mat Le Yaar flopped
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक साक्षात्कार में फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा कि उन्हें अंदाजा था कि फिल्म के रिव्यू खराब होंगे, लेकिन इतने बुरे होंगे, ये नहीं पता था। उन्होने आगे कहा, 'इससे मेरा हौसला टूट गया, लेकिन मैंने सबक भी सीख लिया। फिल्म नहीं चली। मैंने फिल्म बनाने के लिए यह सोचकर पैसे उधार लिए थे कि अगर यह फिल्म चलेगी तो मैं कर्ज चुका सकूंगा।'

Hansal Mehta opened up about falling prey to alcoholism and being in debt after his Dil Pe Mat Le Yaar flopped
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने याद किया कि फिल्म की रिलीज के तीन हफ्ते बाद, फिल्म के डायलॉग से नाराज कुछ लोग उनके कार्यालय में आए थे। उन्होंने फिल्म भी नहीं देखी थी, उनमें से एक के पास कैमरा था और उसने उनसे माफी मांगने को कहा। हालात पर काबू पाने के लिए उन्होंने कैमरे पर माफी मांगी। हालांकि, कुछ दिनों बाद, उन्हें एक और व्यक्ति का फोन आया जो उनके कार्यालय में था, जबकि निर्देशक घर पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta opened up about falling prey to alcoholism and being in debt after his Dil Pe Mat Le Yaar flopped
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद जब वह अपने ऑफिस गए तो कार्यालय के बाहर खड़े ट्रकों में महिलाओं को बैठे देखकर आश्चर्यचकित रह गए। हंसल मेहता ने कहा कि उन्होंने अपने दोस्त, अभिनेता-कवि किशोर कदम से उनसे बात करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने उनकी फिल्म में अभिनय करने के लिए उन पर चिल्लाया और धमकी दी कि वे उनके घर में आग लगा देंगे।

विज्ञापन
Hansal Mehta opened up about falling prey to alcoholism and being in debt after his Dil Pe Mat Le Yaar flopped
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता ने आगे बताया कि उन्होंने न सिर्फ उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए, उन्होंने यह भी मांग की कि वह खार डांडा इलाके का दौरा करें और सार्वजनिक माफी मांगें। अपने दोस्त के घर को बचाने और अपनी सुरक्षा के लिए, राजनेताओं द्वारा इसके खिलाफ चेतावनी देने के बावजूद वह माफी मांगने को तैयार हो गए।

Ranveer Singh: आमिर खान के बाद रणवीर सिंह का फर्जी वीडियो वायरल, इस पार्टी का प्रचार करते दिखे अभिनेता!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed