सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी को समर्थन: 'अच्छे वक्त में पार्टी के लिए सब होते हैं', फिल्मी सितारों की चुप्पी पर हंसल मेहता ने कसा तंज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 31 Jul 2021 08:25 AM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta supports Shilpa Shetty calls out celebs for not supporting her
हंसल मेहता, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी पर भी लगातार निशाना साधा जा रहा है। शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति के मामले को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में हिरासत में लिया है। इसके बाद से हर पल शिल्पा और राज से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं सब के बीच निर्देशक हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी का समर्थन किया है और बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।



शिल्पा शेट्टी के समर्थन में बोले हंसल मेहता
हंसल मेहता ने एक या दो नहीं, लगातार तीन ट्वीट कर शिल्पा के लिए आवाज उठाई है और लिखा कि अच्छे वक्त में सब पार्टियां करने के लिए होते हैं। इसके अलावा हंसल मेहता ने बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल किए हैं और उनपर तंज कसा है।

Trending Videos
Hansal Mehta supports Shilpa Shetty calls out celebs for not supporting her
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हंसल ने अपने सबसे पहले ट्वीट में लिखा, 'अगर आप शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए और कानून को फैसला कर लेने दीजिए। इस मुश्किल वक्त में उन्हें शांति और प्राइवेसी के साथ रहने दें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग पब्लिक पर्सनालिटीज हैं उन्हें अपना बचाव करने के लिए अकेला छोड़ दिया जाता है और न्याय मिलने से पहले ही उन्हें दोषी घोषित कर दिया जाता है।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta supports Shilpa Shetty calls out celebs for not supporting her
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अगले ट्वीट में हंसल मेहता लिखते हैं 'यह चुप्पी एक तरह का पैटर्न बन चुका है। अच्छे वक्त में सभी लोग पार्टी करने के लिए होते हैं लेकिन जब वक्त खराब हो तो एक सन्नाटा सा छा जाता है और व्यक्ति को अलग कर दिया जाता है। फिर इससे किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि आखिर में सच क्या है और क्या नहीं।'
 

Hansal Mehta supports Shilpa Shetty calls out celebs for not supporting her
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे ट्वीट में हंसल लिखते हैं, 'बदनाम करने का यह एक पैटर्न है। अगर एक फिल्मी व्यक्ति पर आरोप है तो निजता पर हमला, पहले से राय बना लेना, चरित्र हनन, न्यूज को बकवास गॉसिप से भर देना- यह सब एक व्यक्ति की प्रतिष्ठा की कीमत पर होता है।'
 

विज्ञापन
Hansal Mehta supports Shilpa Shetty calls out celebs for not supporting her
राज कुंद्रा - शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। उन पर पोर्नोग्राफी रैकेट में शामिल होने का आरोप है। इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed