फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: सतीश कौशिक की मौत पर हंसल मेहता ने जताया दुख, एक्टर के साथ बनाना चाहते थे 'डेथ ऑफ ए डायरेक्टर'

Thu, 09 Mar 2023 12:15 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta Tribute To Satish Kaushik Director Said He Wanted To Make Film With Him Is Death Of A Director
Hansal Mehta Satish Kaushik - फोटो : social media

आज सुबह बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार सतीश कौशिक जिन्होंने एक निर्देशक, निर्माता, और स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर कई भूमिकाएं अदा की थी। उन्हें दिल्ली में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके चलते उनका निधन हो गया था। इस खबर को सुनने के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दुख का माहौल बना हुआ है। इसी बीच फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी दिवंगत कलाकार को लेकर एक नोट लिखा है और एक्टर को याद किया है। हंसल मेहता ने सतीश की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया है। 

Hansal Mehta Tribute To Satish Kaushik Director Said He Wanted To Make Film With Him Is Death Of A Director
Hansal Mehta Satish Kaushik - फोटो : social media

हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखी यह बात
हंसल मेहता ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा- डेथ ऑफ ए डायरेक्टर, बनाना चाहते थे, जो कि अब नहीं बनेगी। अपनी गर्मजोशी, उदारता, अच्छाई और प्रतिभा से मेरे जीवन को सजाने के लिए धन्यवाद प्यारे सतीश जी और हां मेरी अगली फिल्म के लिए सतीश नाम का एक पेड़ होगा। 



Kriti Sanon: वरुण धवन की इस बात का बुरा मान बैठी थीं कृति सेनन, प्रभास को बताई थी सारी बात!

Hansal Mehta Tribute To Satish Kaushik Director Said He Wanted To Make Film With Him Is Death Of A Director
Hansal Mehta Satish Kaushik - फोटो : social media

इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी सतीश कौशिक की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा-सतीश जी बहुत जल्दी चले गए। पता नहीं कैसे कहूं कि आप बहुत याद आएंगे। बेहतर किरदारों के लिए आपकी भूख, कहानियों के लिए आपका जुनून और जीवन के लिए आपका प्यार इररिप्लेसेबल है। हमारी साथ में फिल्म 'डेथ ऑफ ए डायरेक्टर’ अब फिल्म नहीं रह गई है। ओम शांति। 

View this post on Instagram

A post shared by Hansal Mehta (@hansalmehta)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta Tribute To Satish Kaushik Director Said He Wanted To Make Film With Him Is Death Of A Director
Satish Kaushik - फोटो : social media

यूजर्स ने जताया दुख
हंसल मेहता के इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स और एक्टर के फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। जिसमें से एक फैन ने लिखा-भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा नुकसान हो गया सर। आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और याद किया जाएगा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा-उनकी आत्मा को शांति मिले। आज सुबह की यह शॉकिंग और दुखद खबर है। वहीं, एक और यूजर ने उनके मिस्टर इंडिया के किरदार कैलेंडर को लेकर कहा कि स्वर्ग में भी कोई शायद उन्हें कैलेंडर खाना दो कह रहा होगा। 

Sun Cinema : जब मुमताज ने अमिताभ बच्चन को तोहफे में दे दी अपनी मर्सिडीज कार

विज्ञापन
Hansal Mehta Tribute To Satish Kaushik Director Said He Wanted To Make Film With Him Is Death Of A Director
Satish Kaushik - फोटो : social media

बॉलीवुड जगत के कई कलाकारों ने जताया दुख
सतीश कौशिक की मौत पर बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कई कलाकारों ने ट्विटर पर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दुख व्यक्त किया है, इसमें सुनील शेट्टी, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन ने सतीश को याद किया है। साथ ही कंगना रणौत ने भी ट्वीट किया है। आपको बता दें कि उनके जाने से फिल्मी जगत में दुख की लहर दौड़ गई है और सभी लोग इस बात से हैरान हैं, क्योंकि होली के दिन वह सभी के साथ खुशी से रंग खेलते हुए नजर आ रहे थे।

Har Har Gange: भोजपुरी सिनेमा का अब साउथ में बजेगा डंका, तमिल तेलुगू के साथ बांग्ला में भी रिलीज होगी ये फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed