{"_id":"5f79bd708ebc3eefa7772c78","slug":"happy-birthday-abhijeet-sawant-first-indian-idol-winner-life-and-struggle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इंडियन आइडल' के पहले विजेता बनकर छा गए थे अभिजीत सावंत, अब ऐसे एन्जॉय कर रहे लाइफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इंडियन आइडल' के पहले विजेता बनकर छा गए थे अभिजीत सावंत, अब ऐसे एन्जॉय कर रहे लाइफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिजीत सावंत को 'इंडियन आइडल' के पहले विनर के तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों से सभी का दिल जीता है। 7 अक्तूबर को अभिजीत (Happy Birthday Abhijeet Sawant) का जन्मदिन होता है। उनका जन्म 1981 में मुंबई में हुआ था। अभिजीत ने न सिर्फ 'इंडियन आइडल' में बल्कि 'जो जीता वो ही सुपरस्टार' और 'एशियन आइडल' में भी सेकेंड और थर्ड रनरअप के तौर पर जीत हासिल की है। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
15 साल पहले 'इंडियन आइडल' शो की शुरुआत हुई थी। बीते सालों में इस रियलिटी शो ने एक से बढ़कर एक गायक बॉलीवुड को दिए हैं। यह शो आज भी लोगों की पहली पसंद रहता है लेकिन क्या आपको पता है इस शो के पहले सीजन का विजेता आजकल कहां है और क्या कर रहे हैं? 'इंडियन आइडल सीजन 1' के विजेता अभिजीत सावंत इन दिनों कुछ खास चर्चा में नहीं रहते हैं।
एक वक्त ऐसा था कि अभिजीत के गाए गाने लोगों की जुबां पर ऐसे चढ़ते थे कि उतरने का नाम ही नहीं लेते। हालांकि अब अभिजीत के गानों की पापुलैरिटी कम हो गई है। 'इंडियन आइडल' की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और देश को अपना पहला 'इंडियन आइडल' अभिजीत सावंत मिला था।
130 प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देकर अभिजीत ने पहले टॉप 11 में जगह बनाई और फिर सभी को पीछे छोड़ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद अभिजीत ने 'आपका अभिजीत' नाम से एलबम भी लॉन्च किया जिसका 'मोहब्बतें लुटाऊंगा गाना' सुपरहिट हुआ। इसके बाद अभिजीत का दूसरा एलबम 'जुनून' भी हिट रहा। इसके बाद तनुश्री दत्ता की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का 'मरजावां' गाना भी गाया लेकिन उसके बाद जैसे अभिजीत गायब ही हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
अभिजीत सावंत
- फोटो : Amar Ujala
हालांकि अभिजीत अपनी पत्नी के साथ 'नच बलिए' सीजन 4 में भी आए थे। ‘लॉटरी’ फिल्म से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। 2018 में उन्होंने शिवसेना जॉइन की थी। हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो पॉलिटिक्स में नहीं उतरेंगे और अपना फोकस म्यूजिक पर ही रखेंगे। बता दें कि अभिजीत सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।