फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडेः तीन अफेयर्स के बाद नेहा धूपिया ने रचाई थी अंगद बेदी संग गुपचुप शादी, रह चुकी हैं मिस इंडिया

Fri, 27 Aug 2021 09:19 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 27 Aug 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday: After three affairs, Neha Dhupia had secretly married Angad Bedi has been Miss India
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नेहा धूपिया 27 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1980 में केरल के कोच्चि जन्मी में नेहा एक पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यूं तो नेहा ने अपने बोल्ड किरदार के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन वह उस समय काफी फेमस हो गई थीं, जब साल 2004 में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा था कि, "बॉलीवुड में सिर्फ सेक्स और शाहरुख ही बिकता है।"



मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में बनाई टॉप 10 में जगह

फेमिना मिस इंडिया और फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद नेहा ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस सिलसिले में नेहा को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्यूर्टो रिको (यूएस टेरिटरी) भेजा गया। हालांकि, वे इस प्रतियोगिता को तो नहीं जीत सकीं, लेकिन टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहीं।

Happy Birthday: After three affairs, Neha Dhupia had secretly married Angad Bedi has been Miss India
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

2003 में ली बॉलीवुड में एंट्री

नेहा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'कयामत : सिटी अंडर थ्रेट' से की। हैरी बाजवा की निर्देशित इस फिल्म में नेहा ने अजय देवगन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर सकी। नेहा को असली पहचान 2004 में आई फिल्म 'जूली' से मिली। दीपक शिवदासानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नेहा के बोल्ड अवतार को खूब पसंद किया गया था।

 

Happy Birthday: After three affairs, Neha Dhupia had secretly married Angad Bedi has been Miss India
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े मशहूर रहे नेहा के अफेयर्स के चर्चे

नेहा का युवराज सिंह, स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य से अफेयर चर्चा में रहा। ऋत्विक के साथ तो नेहा धूपिया का करीब 10 साल तक रिलेशन चला। लेकिन अचानक से 2010 में इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद नेहा का नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ा। दोनों का अफेयर काफी चर्चा में रहा। हालांकि बाद में नेहा ने इसका खंडन किया। इसके बाद नेहा का नाम जुड़ा जेम्स सिल्वेस्टर से। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और करीब 3 साल डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday: After three affairs, Neha Dhupia had secretly married Angad Bedi has been Miss India
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

1 साल डेटिंग के बाद की थी शादी

नेहा और अंगद के अफेयर की खबरें तब सामने आईं, जब यह कपल नवंबर 2017 में क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका की शादी के रिसेप्शन में पहुंचा था। नेहा-अंगद ने कभी डेटिंग को लेकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन करीब 1 साल डेटिंग के बाद फिर दोनों ने मई 2018 में अचानक शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Happy Birthday: After three affairs, Neha Dhupia had secretly married Angad Bedi has been Miss India
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी के जन्म और शादी के समय पर ट्रोल हुईं नेहा

मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर 18 नवम्बर 2018 की सुबह बेटी ने जन्म लिया। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थी इसलिए गुपचुप और जल्दबाजी में शादी की गई। खुद अंगद ने इस बात को माना था कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं, इसलिए उन्हें गुपचुप शादी करनी पड़ी। वहीं, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर दूसरी बार खुश खबरी आने वाली है। इस बारे में नेहा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed