अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। जहां काजोल फैंस के बीच अपने चुलबुले अंदाज को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, तो वहीं अजय देवगन का शांत व्यवहार फैंस को काफी इंप्रेस करता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि अजय देवगन और काजोल एक-दूसरे से काफी अलग हैं लेकिन इसे भी नहीं झूठलाया जा सकता कि दोनों एक साथ काफी प्यारे लगते हैं। दोनों को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश होते हैं। 2 अप्रैल को अजय देवगन का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जो काफी फिल्मी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
ऐसे हुई दोनों की पहली मुलाकात
अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी, जो साल 1995 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन शांत स्वभाव के हैं और इसी वजह से वह फिल्म के सेट पर ज्यादा किसी से बात नहीं करते थे। ऐसे में लोगों ने उन्हें घमंडी भी समझना शुरू कर दिया था। लेकिन काजोल उनसे बिल्कुल उलट थीं। अभिनेत्री सभी से बात करती थीं। काजोल अजय देवगन से भी बात करती थीं और ऐसे ही दोनों की बातचीत भी शुरू हो गई। इसके बाद काजोल और अजय देवगन ने मिलना शुरू कर दिया और फिर दोनों की लव स्टोरी भी शुरू हो गई। दोनों ने काफी समय तक अपनी डेटिंग लाइफ को इंजॉय किया है।
दुनिया की नजरों से छिपकर की शादी
काजोल और अजय देवगन ने डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के कुछ समय बाद ही शादी करने का फैसला कर लिया था लेकिन काजोल के पिता नहीं चाहते थे कि वह अच्छे खासे करियर को छोड़कर अजय देवगन के साथ शादी करे। लेकिन दोनों के प्यार के आगे उन्हें झुकना पड़ा। काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी बेहद ही सिंपल थी। काजोल और अजय देवगन ने घर की छत पर ही शादी की थी। दोनों की शादी की जानकारी परिवार के अलावा किसी को नहीं थी। इस बात का खुलासा खुद अजय ने किया था
इंटरव्यू में कही थी ये बात
अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी घर की छत पर ही हुई थी। वो बेडरूम से निकलकर छत पर गए और शादी करके फिर से बेडरूम में आ गए। काजोल एक टिपिकल हाउस वाइफ हैं। अजय का कहना है कि काजोल पैसे बचाने के लिए ऑनलाइन सस्ते समान खरीदती हैं। काजोल जहां काफी चर्पी हैं, वहीं अजय चुप रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
इन फिल्मों में साथ किया काम
काजोल और अजय देवगन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन दोनों ने एक साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। दोनों 'गुंडाराज', 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे', 'यू मी और हम' और 'राजू चाचा' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए थे। आखिरी बार काजोल और अजय देवगन फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में एक साथ नजर आए थे।