{"_id":"64281510e8b1cf3cf8000733","slug":"happy-birthday-ajay-devgn-bholaa-actor-love-affair-before-and-after-marriage-see-list-2023-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn B'day: अजय देवगन का इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम, एक अफेयर ने तो शादीशुदा जिंदगी में मचा दिया था कोहराम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn B'day: अजय देवगन का इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम, एक अफेयर ने तो शादीशुदा जिंदगी में मचा दिया था कोहराम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:48 AM IST
सार
अजय देवगन फिल्मों में अपने दमदार किरदार के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, एक्टर निजी जिंदगी में काफी रोमांटिक भी रहे हैं। अजय का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा के 'सिंघम' यानी अजय देवगन आज के दिन अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक अजय ने इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि, उनकी लेटेस्ट रिलीज मूवी 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई ही कर रही है। वहीं, अजय देवगन निजी जिंदगी में भी अक्सर सीरियस ही नजर आते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि 54 वर्षीय अजय का काजोल से शादी से पहले इन टॉप हसीनाओं के साथ अफेयर रह चुका है।
2 of 6
अजय देवगन-रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि अजय देवगन ने साल 1999 में काजोल से शादी की थी। जोड़े के दो बच्चे भी हैं, जिनमें बेटी का नाम नीसा देवगन और बेटे का नाम युग देवगन है। हालांकि, एक समय ऐसा था जब अजय अपने लव अफेयर्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते थे। अजय की लविंग लेडी की लिस्ट में रवीना टंडन का भी नाम रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के दौरान अजय और रवीना की नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता बुरे नोट पर खत्म हुआ।
3 of 6
अजय देवगन-करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
कई रिपोर्ट में यह दावा किया जा चुका है कि अजय देवगन और रवीना टंडन के अलगाव का एक कारण करिश्मा कपूर थीं। बताया जाता है कि रवीना टंडन के समय पर ही अजय ने करिश्मा को भी डेट करना शुरू कर दिया था। इसी वजह से रवीना-अजय का ब्रेकअप हो गया। करिश्मा संग बॉलीवुड के सिंघम ने कई हिट फिल्में दीं और इसी बीच दोनों के लव अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में रहीं। हालांकि, समय बीतने के साथ ही इन चर्चाओं पर विराम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अजय देवगन-मनीषा कोइराला
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन का नाम मनीषा कोइराला के साथ भी जुड़ चुका है। रिपोर्ट कहती हैं कि फिल्म 'धनवान' की शूटिंग के समय अजय देवगन, मनीषा कोइराला के करीब आने लगे। हालांकि, उस वक्त अजय, करिश्मा के साथ रिलेशनशिप में थे इसी वजह से दोनों की नजदीकियां रिश्ते में तब्दील नहीं हो पाई।
विज्ञापन
5 of 6
अजय देवगन-तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और तब्बू का नाम भी साथ जोड़ा जा चुका है, हालांकि अब तक इन अफवाहों की कोई पुष्टि नहीं है। बताया जाता है कि तब्बू एक समय पर अजय देवगन के प्यार में पड़ गई थीं। साथ ही उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं सिंगल हूं और इसकी वजह हैं अजय देवगन।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।