नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में पहले दिन सितारों का जमावड़ा लगा था। इस दिन रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रजनीकांत, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, करण जौहर, करीना कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट समेत लगभग पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। वहीं दूसरे दिन भी इस कल्चरल इवेंट में सितारों का मेला लगा रहा। इस दौरान शाहरुख खान को पोज देते हुए तो स्पॉट नहीं किया गया, लेकिन किंग खान ने इवेंट के दूसरे दिन महफिल लूट ली।
Shahrukh Khan: अंबानी की पार्टी में झूम के नाचा पठान, शाहरुख संग रणवीर और वरुण ने भी किया जबरदस्त डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NMACC के उद्घाटन के दूसरे दिन भी हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों की झलक देखने को मिली। इनमें दिग्गज सितारे भी शामिल रहे। वहीं कुल सेलेब्स रेड कॉर्पेट तो नजर नहीं आए, लेकिन इवेंट की फोटोज और वीडियोज में उनकी झलक देखने को मिली है। इसी क्रम में शाहरुख खान का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिनेता डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ वरुण धवन और रणवीर सिंह भी नजर आए।
Full video of #ShahRukhKhan's performance at #NMACC on #JhoomeJoPathaan 🔥❤️#Pathaan pic.twitter.com/33Kk9R0kIB
— SRKIAN Here. (@Srkfandarbhanga) April 2, 2023
कहा जा रहा है कि शाहरुख को अंबानी परिवार की तरफ से परफॉर्म करने के लिए इंवाइट किया गया था और शाहरुख ने स्टेज पर खूब रंग जमाया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी फिल्म पठान का गाना झूमे जो पठान काफी ज्यादा वायरल है। सोशल मीडिया पर लोग इसके स्टेप्स पर रील्स वीडियो क्रिएट कर रहे हैं। वहीं अंबानी के इवेंट में शाहरुख भी इसी गाने पर परफॉर्म करते नजर आए।
इसे भी पढ़ें- Celina Jaitly: सेलिना जेटली को रास नहीं आया ट्रांसजेंडर पर भद्दा कमेंट, ट्विटर यूजर की लगा दी क्लास
सामने आए वीडियो में अभिनेता झूमे जो पठान पर हुक स्टेप्स के अलावा अपना आइकॉनिक पोज भी देते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि लोग तालियां और सीटी बजाए बिना रह नहीं पाए और उन्होंने दोबारा ऐसे शानदार डांस की मांग की। इस वायरल वीडियो पर फैंस भी अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पा रहे हैं।
शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया। इसके बाद अभिनेता की फिल्म जवान और डंकी आने वाली है। हाल ही में जवान फिल्म के कुछ सीन भी लीक हो गए थे। इस दौरान शाहरुख का अलग रूप देखने को मिला था।