“नए सफर की लज्जतों से जिस्म ओ जां को सर करो, सफर में होगी बरकतें सफर करो सफर करो”...मशहूर शायर महताब हैदर नकवी की यह शायरी बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक अनीस बज्मी पर सटीक बैठती है। 1 नवंबर 1962 को गुजरात राज्य के मोडासा में जन्में अनीस ने 'वेलकम'’, 'सिंह इज किंग', 'नो एंट्री' और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने ही कॉमेडी फिल्मों को नए सिरे से परिभाषित किया है। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके चार दशकों से अधिक के करियर पर एक नजर डालते हैं।
Anees Bazmee: कभी वरुण धवन के पिता के लिए स्क्रिप्ट लिखा करते थे अनीस, फिर ऐसे बने हिट फिल्मों के डायरेक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रिप्ट लेखन से करियर की शुरुआत
अनीस बज्मी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत संवाद लेखन और स्क्रिप्ट लेखन से की। साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ' हम फरिश्ते नहीं हैं' में अनीस से बतौर संवाद लेखक काम किया था। काम के लिहाज से यह उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद अनीस ने डायरेक्टर डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्वर्ग' की कहानी लिखी। इस फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना और गोविंदा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बस इसके बाद अनीस का जादू चलता गया।
यह भी पढ़ें: राजीव सेन को लेकर चारू असोपा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने...
दस फिल्मों की लिखी स्क्रिप्ट
साल 1995 में अनीस ने तकरीबन 10 फिल्मों की कहानी लिखी - इसमें प्रमुख तौर पर 'लाडला', 'राजा बाबू', 'गोपी किशन', 'सिर्फ तुम', 'राजू चाचा', 'मुझसे शादी करोगी' जैसी हिट फिल्में शामिल थीं। साल 1997 में रिलीज हुई गोविंदा और अनिल कपूर की फिल्म 'दिवाना मस्ताना' काफी हिट रही। यूं तो इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था लेकिन, फिल्म के असली 'हीरो' अनीस बज्मी थे। उन्होंने ने ही इस फिल्म की कहानी लिखी थी।
यह भी पढ़ें: क्या कम हो रही अमिताभ की फैन फॉलोइंग? बिग बी ने खुद बताया जलसा के बाहर कम होती भीड़ का कारण
फिल्म 'हलचल' से किया निर्देशन में डेब्यू
लंबे समय तक हिट फिल्मों के स्क्रिप्ट लिखने के बाद अनीस बज्मी ने फिल्म ‘हलचल’ से अपना निर्देशन डेब्यू किया था। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘आंखें’ निर्देशित की थी। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिला, जिसके बाद बज्मी ने अजय देवगन और काजोल स्टारर फिल्म 'प्यार तो होना ही था' निर्देशित की। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की।
यह भी पढ़ें: सलमान की इस हीरोइन की कार का एक्सीडेंट, पोस्ट साझा कर फैंस से की दुआ मांगने की गुजारिश
पांच साल के अंतराल के बाद की वापसी
'प्यार तो होना ही था' के सफलता के बाद अनीस बज्मी ने फिल्म इंडस्ट्री से पांच साल का ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'दीवानगी' से वापसी की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। साल 2005 में बज्मी ने मल्टी स्टारर फिल्म 'नो एंट्री' निर्देशित की। इस फिल्म ने बॉक्स -ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया, इसके बाद उनकी फिल्म 'वेलकम' ने भी बॉक्स-ऑफिस सफल हुई। इस फिल्म कटरीना कैफ और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अनीस ने अपने निर्देशन करियर में कई मशहूर कलाकारों के साथ हिट फिल्में बनाई। अक्षय कुमार, विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भुल भुलैया' का निर्देशन भी अनीस ने किया। सलमान के साथ उन्होंने 'रेडी' फिल्म बनाई। अनीस अपनी तरह के अलहदा फिल्म निर्देशकों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें: पद्मिनी कोल्हापुरे ने की थी भागकर शादी, मां-बाप ने किया किनारा तो इस एक्ट्रेस ने दिए गहने