फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Anil Kapoor: शादीशुदा अनिल कपूर से जुड़ा था माधुरी दीक्षित का नाम, जानिए क्या था दोनों के रिश्ते का सच

Fri, 24 Dec 2021 01:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 24 Dec 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Anil Kapoor: Dhak Dhak girl Madhuri Dixit And Anil Kapoor Alleged Relationships and Link ups
madhuri Dixit And Anil Kapoor - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक अनिल कपूर का आज जन्मदिन है। अनिल आज 65 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। अनिल फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। अनिल ने बतौर लीड एक्टर 1980 में तेलुगु फिल्म 'वामसा वृक्षम' से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए बतौर लीड एक्टर कदम रखा। अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी एक समय में खूब हिट थी। फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी उनकी केमस्ट्री काफी अच्छी रही।

Happy Birthday Anil Kapoor: Dhak Dhak girl Madhuri Dixit And Anil Kapoor Alleged Relationships and Link ups
अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram

दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम
अनिल और माधुरी ने साथ में 'तेजाब' (1988), 'राम लखन' (1989) और 'किशन कन्हैया' (1990) और 'बेटा' (1992) जैसी 12 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पहली बार साल 1992 में आई फिल्म 'बेटा' में दोनों साथ दिखे और तभी से ही उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इस वक्त अनिल शादीशुदा थे। अनिल कपूर ने 1984 में ही सुनीता कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन बावजूद इसके एक वक्त वह भी आया था, जब शादीशुदा अनिल कपूर से माधुरी दीक्षित का नाम जुड़ने लगा था। 

Happy Birthday Anil Kapoor: Dhak Dhak girl Madhuri Dixit And Anil Kapoor Alleged Relationships and Link ups
'बेटा' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार माधुरी ने तोड़ी थी चुप्पी
जब एक बार माधुरी दीक्षित से अनिल कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो माधुरी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कहा था, 'मैं उस जैसे इंसान के साथ कभी शादी नहीं करूंगी। वो बेहद भावुक हैं। मैं चाहती हूं कि मेरा पति एक दम कूल रहे। मैंने अनिल के साथ कई फिल्में की हैं इसलिए मैं उनके साथ कंफर्टेबल हूं। सेट पर मैं अपने और अनिल के होने वाले अफेयर पर जोक भी क्रैक करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Anil Kapoor: Dhak Dhak girl Madhuri Dixit And Anil Kapoor Alleged Relationships and Link ups
अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म हिट कराने का था तरीका
अनिल कपूर का कहना था कि फिल्म को हिट कराने के लिए अक्सर हीरो-हीरोइन के लिंकअप की अफवाह उड़ा दी जाती थी। लेकिन इसके कुछ समय बाद माधुरी और अनिल ने एक साथ फिल्में करनी बंद कर दी। माधुरी को लगता था कि कहीं अफेयर की खबरों से अनिल का परिवार टूट ना जाए। अनिल अपने बच्चों से बेहदर प्यार करते हैं। एक बार अनिल ने भी कहा था कि वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Anil Kapoor: Dhak Dhak girl Madhuri Dixit And Anil Kapoor Alleged Relationships and Link ups
सुनीता कपूर, अनिल कपूर - फोटो : Instagram

सुनीता उठाती थीं खर्च
गौरतलब है कि अनिल कपूर ने साल 1984 में से शादी कर ली थी। स्ट्रगलिंग के दिनों में जब अनिल कपूर के पास पैसे नहीं हुआ करते थे, तो सुनीता ही उनका खर्च उठाती थी। वहीं माधुरी दीक्षित भी साल 1999 में शादी के बंधन में बंध गई थीं। माधुरी और अनिल आखिरी बार साल 2019 में फिल्म टोटल धमाल में एक साथ नजर आए थे। माधुरी के अलावा अनिल कपूर की जोड़ी श्रीदेवी के साथ भी खूब जमी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed