सब्सक्राइब करें

सुनीता कपूर को दुल्हन के लिबाज में देख रो पड़े थे अनिल कपूर, कई बार टलने के बाद हो पाई थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 24 Dec 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Anil Kapoor He got emotional when he saw his wife Sunita as a bride on their wedding day
अनिल और सुनीता - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के मिस्टर फिट एंड फाइन 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने हर रोल में दर्शकों का दिल जीता है। इतना ही नहीं अपने अफेयर को लेकर भी वो अक्सर चर्चा में रहें। हालांकि उनके जीवन में कोई हमसफर बना तो वो हैं उनकी पत्नी सुनीता कपूर। अनिल की पत्नी सुनीता लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। हालांकि कई मौकों पर सुनीता अनिल के साथ नजर आ जाती हैं। तो चलिए आज अनिल कपूर के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं अनिल और सुनीता की लव स्टोरी के बारे में।

Trending Videos
Happy Birthday Anil Kapoor He got emotional when he saw his wife Sunita as a bride on their wedding day
अनिल और सुनीता - फोटो : Instagram

अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता से बेहद प्यार करते हैं। इस साल 19 मई को उन्होंने अपनी पत्नी के साथ शादी की 36वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर उन्होंने अपने उस खास पल को भी याद किया जब उन्होंने पत्नी सुनीता के साथ सात फेरे लिए थे।बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी साल 1984 में हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Anil Kapoor He got emotional when he saw his wife Sunita as a bride on their wedding day
अनिल कपूर , सुनीता कपूर, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,  'कैसे 19 मई को मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन बन गया। मैंने सुनीता को प्रपोज किया और उनसे पत्नी बनने के लिए पूछा। हमारी शादी में रुकावटें काफी आईं क्योंकि मैं चाहता था कि उसकी अच्छी तरह से केयर कर सकूं जैसा वो डिजर्व करती है। मैं चाहता था कि उसके लिए एक घर खरीद सकूं और एक कुक रख सकूं। कई दिक्कतों के बाद 19 मई को हमने शादी की'।


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

Happy Birthday Anil Kapoor He got emotional when he saw his wife Sunita as a bride on their wedding day
अनिल और सुनीता - फोटो : Instagram

आगे अनिल ने लिखा कि, 'मुझे याद है कि जब मैं उनके घर गया और उन्हें दुल्हन के लिबाज में देखा तो वो हंस रही थी। मेरी आंखों में आंसू आ गए। खुशी और बैचेनी के आंसू। हमारी शादी एक दिन की तैयारी में हुई थी। ना हमारी शादी बहुत बड़ी हुई थी और ना ही हम हनीमून पर गए इस बात के लिए आज भी वो मुझे चिढ़ाती है'।अनिल ने कहा कि, 'कई लोगों ने ये भविष्यवाणी की थी कि जल्द शादी करने से मेरा करियर खराब हो जाएगा, लेकिन मैं हमारी जिंदगी का एक भी दिन तुम्हारे बिना रहकर बर्बाद नहीं करना चाहता था'।

विज्ञापन
Happy Birthday Anil Kapoor He got emotional when he saw his wife Sunita as a bride on their wedding day
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शादी से पहले अनिल कपूर और सुनीता एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने शादी का फैसला किया था। गौरतलब है कि जिस वक्त सुनीता और अनिल एक दूसरे के प्यार में दीवाने हो रहे थे उस वक्त सुनीता एक सफल मॉडल थीं, जबकि अनिल संघर्ष कर रहे थे। हालांकि शादी के बाद सुनीता ने अपने करियर को छोड़ दिया और परिवार को संभाला। वहीं अनिल एक सफल एक्टर बनें। सुनीता के इन सारे फैसलों का अनिल बहुत सम्मान करते हैं। उनके लफ्जों में सुनीता एक परफेक्ट मां और परफेक्ट पत्नी हैं जो उन्हें हर रोज कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed