सब्सक्राइब करें

Arunoday Singh: मार्लो ब्रांडो की फिल्म देख अरुणोदय पर चढ़ा एक्टिंग का बुखार, फिर ऐसे किया बॉलीवुड में डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 17 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday arunoday singh marlo brando encouraged actor to start acting know untold story jism two apharan
अरुणोदय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अरुणोदय सिंह आज यानी 17 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे है। अरुणोदय ने कई बॉलीवुड फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है। अरुणोदय का जन्म 17 फरवरी साल 1983 में मध्यप्रदेश के रीवा जिले में हुआ था। अरुणोदय एक्टिंग नहीं, बल्कि राजनीतिक परिवार से तालुक रखते है। एक्टर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते है। उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म 'सिकंदर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Trending Videos
Happy birthday arunoday singh marlo brando encouraged actor to start acting know untold story jism two apharan
अरुणोदय सिंह - फोटो : social media

अरुणोदय ने तमिलनाडु के कोडाइकनाल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद एक्टर ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई ब्रान्डिस यूनिवर्सिटी से पूरी की। अरुणोदय शुरुआत में एक्टर नहीं बनना चाहते थे। एक्टिंग का भूत उनके सर पर मार्लो ब्रांडो की फिल्म 'वटरफ्रंट' देखने के बाद सवार हुआ था। फिल्म देखने के बाद उन्होंने एक्टर बनने की ठानी और इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क एक्टिंग स्टूडियो से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday arunoday singh marlo brando encouraged actor to start acting know untold story jism two apharan
अरुणोदय सिंह - फोटो : social media
'सिकंदर' से किया बॉलीवुड डेब्यू

अरुणोदय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म 'सिकंदर' से की थी , इस फिल्म में वह एक कश्मीरी फ्रीडम फाइटर की भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'आयशा', ये साली जिंदगी', 'जिस्म 2', 'मैं तेरा हीरो', आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।

Happy birthday arunoday singh marlo brando encouraged actor to start acting know untold story jism two apharan
अरुणोदय सिंह - फोटो : social media

अरुणोदय विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम'में लीड रोल मेें नजर आए थे। साल 2018 में उन्होंने फिल्म' ब्लैकमेल'में सहायक अभिनेता तौर पर काम किया। अरुणोदय इसके बाद एकता कपूर की वेब सीरिज 'अपहरण' में भी नजर आए थे। 

विज्ञापन
Happy birthday arunoday singh marlo brando encouraged actor to start acting know untold story jism two apharan
अरुणोदय सिंह - फोटो : social media

कुत्ते के चलते हुआ तलाक 

13 दिसंबर साल 2016 में अरुणोदय ने ली एल्टन से शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात गोवा में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली , लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और तीन साल के अंदर ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इस बात को सुनकर आप हैरान होगें कि दोनों के बीच विवाद की वजह थी कुत्तों की लड़ाई। दरअसल, ली और अरुणोदय के डॉगी के बीच लड़ाई हो गई थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और दोनों ने तलाक ले लिया।

यह भी पढ़ें-  Zeenat Aman: 'मैं अभिनेत्री हूं और यह...', सत्यम शिवम पर हुए विवाद के 46 साल बाद छलका जीनत अमान का दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed