सब्सक्राइब करें

Box Office Report: क्या 'शहजादा' से डर जाएगा 'पठान'? गुरुवार को किंग खान-थलापति की फिल्मों का ऐसा रहा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 17 Feb 2023 07:43 AM IST
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Thalapathy Vijay Varisu Collection Kartik Aaryan Shehzada
शहजादा, पठान - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर इस समय सिर्फ और सिर्फ 'पठान' का राज देखने को मिल रहा है। लेकिन आज यानी शुक्रवार को शाहरुख खान की 'पठान' को कड़ी टक्कर देने के लिए कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस हफ्ते जहां बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है, वहीं 'पठान' और 'वारिसु' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं। इन्हीं सब के बीच गुरुवार को हुए इन दोनों फिल्मों के कारोबार के शुरुआती आंकड़ों सामने आ गए हैं। 'पठान' और 'वारिसु' के कलेक्शन के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ते हैं हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट..

Trending Videos
Thursday Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Thalapathy Vijay Varisu Collection Kartik Aaryan Shehzada
फिल्म पठान - फोटो : social media
पठान

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 23 दिनों का अपना शानदार सफर पूरा कर लिया है। इन दिनों में 'पठान' ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर करते हुए लोगों का दिल जीता है। 23 दिनों में 'पठान' ने 505.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ने अपने चौथे गुरुवार यानी 23वें दिन 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Shehzada: रिलीज से पहले शहजादा की रखी गई विशेष स्क्रीनिंग, फिल्म देखने पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Thalapathy Vijay Varisu Collection Kartik Aaryan Shehzada
फिल्म पठान - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15
10वां दिन 14
11वां दिन 23.25
12वां दिन 28.5
13वां दिन 8.55
14वां दिन  7.75
15वां दिन 6.75
16वां दिन  5.95
17वां दिन 5.9
18वां दिन 11.25
19वां दिन 13.00
20वां दिन  4.20
21वां दिन 5.65
22वां दिन 3.6
23वां दिन 3.40
कुल कलेक्शन 505.85
Thursday Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Thalapathy Vijay Varisu Collection Kartik Aaryan Shehzada
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वारिसु
थलापति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से जबरदस्त कमाई की है। 'वारिसु' ने सिनेमाघरों में 177.92 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और रिलीज होने के 37 बिताने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टिके रहना काबिले तारीफ है। हालांकि, शाहरुख खान स्टारर 'पठान' की रिलीज की वजह से इसकी कमाई प्रभावित हुई है। 'वारिसु' के 37वें दिन के कमाई के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 29 लाख रुपये का बिजनेस किया है।
Tunisha Sharma Case: तुनिशा केस में बढ़ीं शीजान खान की मुश्किलें, पुलिस ने दाखिल की 524 पन्नों की चार्जशीट

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Thalapathy Vijay Varisu Collection Kartik Aaryan Shehzada
वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया
दिन/ हफ्ते  कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता  132.3  
दूसरा हफ्ता 29.3
तीसरा हफ्ता 9.76
चौथा हफ्ता 4.15
31वां दिन 22 लाख
32वां दिन 49 लाख
33वां दिन 56 लाख
34वां दिन 27 लाख
35वां दिन 35 लाख
36वां दिन  31 लाख
37वां दिन 29 लाख
कुल कलेक्शन  177.92
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed