फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avika Gor Birthday: 14 साल में इतनी बदल गई हैं बालिका वधू की छोटी सी आनंदी, देखिए अविका गौर की अब और पहले की तस्वीरें

Thu, 30 Jun 2022 06:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
happy birthday  Avika Gor Balika Vadhu Actress Huge Transformation In Looks After 15 Years see avika gor then and now pics
अविका गौर - फोटो : social media

साल 2008 में कलर्स टीवी के सीरीयल 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) में आनंदी का किरदार निभाने वाली अविका गौर ने अपनी चुलबुली और मासूमियत भरी बातों से लोगों के दिलों में अलग खास पहचान बनाई थी। इसके बाद भी अविका ने कई सीरियल्स में काम करके टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। 30 जून यानी आज अविका गौर अपना 24 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। तब से लेकर अब तक अविका गौर के लुक में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। छोटी सी आनंदी क्यूट अब बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं। तो चलिए देखते हैं उनकी अब की और पुरानी तस्वीरें। 

happy birthday  Avika Gor Balika Vadhu Actress Huge Transformation In Looks After 15 Years see avika gor then and now pics
अविका गौर - फोटो : अविका गौर

साल 2008 में बालिका वधू में अविका गौर बेहद छोटी थीं और इस सीरियल में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार अदा किया था, जिसकी शादी बचपन में ही हो जाती है। इस सीरियल को राजस्थान की पृष्ठ भूमि पर दिखाया गया था, इसलिए सभी कलाकारों समेत अविका भी भारी गहनों और लंहगा चुनरी में दिखाई देती थीं।

happy birthday  Avika Gor Balika Vadhu Actress Huge Transformation In Looks After 15 Years see avika gor then and now pics
अविका गौर - फोटो : social media

बालिका वधू के बाद अविका गौर साल 2011 में ससुराल सिमर का सीरियल से भी काफी फेमस हुईं। इस सीरियल में उन्होंने दीपिका कक्कर यानी सिमर की बहन रोली का  किरदार अदा किया था। इस समय भी अविका काफी छोटी थीं। तब से अब तक उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday  Avika Gor Balika Vadhu Actress Huge Transformation In Looks After 15 Years see avika gor then and now pics
अविका गौर - फोटो : social media

ससुराल सिमर का सीरियल आगे बढ़ने के बाद इसमें अविका गौर की शादी भी दिखाई गई। हालांकि बेहद कम उम्र में भी एक बहू और शादी-शुदा महिला का किरदार अविका ने बखूबी अच्छी तरह से निभाया और मनीष राय शिंघन संग उनकी जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। इस सीरियल से ही एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी में और ज्यादा इजाफा देखने को मिला।

विज्ञापन
happy birthday  Avika Gor Balika Vadhu Actress Huge Transformation In Looks After 15 Years see avika gor then and now pics
अविका गौर - फोटो : insta

अविका गौर ने सीरियल्स के अलावा कई रियलिटी शौज जैसे 'फियर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी सीजन 9', बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2! इन शोज में भी उनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिला। इसके अलावा अब वह बॉलीवुड में भी अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। फिलहाल अपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed