{"_id":"625e8aa5875e7d2ab422141c","slug":"happy-birthday-babita-love-story-and-marriage-with-randhir-kapoor-unknown-and-interesting-facts-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Babita: बबीता ने करियर नहीं प्यार को दी तवज्जो, कपूर खानदान की बहू का पति के साथ ऐसा रहा रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Babita: बबीता ने करियर नहीं प्यार को दी तवज्जो, कपूर खानदान की बहू का पति के साथ ऐसा रहा रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 20 Apr 2022 07:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणधीर कपूर-बबीता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बबीता अपने जमाने की मश्हूर और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल हैं। बबीता हिंदी सिनेमा की दो कामयाब अभिनेत्रियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर की मां भी हैं। 1948 में पाकिस्तान के कराची में जन्मी बबीता 20 अप्रैल को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगी। साल 1971 में राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर के साथ शादी के करने के बाद उनके जीवन में एक मोड़ आया और बबीता ने करियर को अलविदा कह दिया। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू कराने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
रणधीर कपूर-बबीता
- फोटो : सोशल मीडिया
बबीता का करियर भले ही छोटा हो लेकिन वह चमकदार रहा है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'राज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बबीता और राजेश खन्ना दोनों की ये डेब्यू फिल्म थी। लेकिन बाद में फिल्म 'दस लाख' सिनेमाघरों में राज से पहले रिलीज हो गई, इसलिए यही इनकी पहली डेब्यू फिल्म मानी जाती है। अपनी पहली फिल्म से बबीता ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने 'हसीना मान जाएगी', 'जीत', 'डोली' और 'एक हसीना दो दीवाने' जैसी कई हिट फिल्में दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बबीता कपूर
- फोटो : Twitter
जब बबीता का करियर चढ़ने लगा तो उन्हें राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर से प्यार हो गया। इस प्यार ने उनके करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया। रणधीर और बबीता की मुलाकात फिल्म 'संगम' के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट किया। बबीता जानती थीं कि कपूर खानदान में महिलाओं को शादी के बाद फिल्मों में काम करने की मनाही थी। तब रणधीर ने उनसे कहा कि या तो वह उनसे शादी कर लें या फिर रिश्ता खत्म कर दें।
रणधीर के पिता राज कपूर का कहना था कि अगर उनको रणधीर से शादी करनी है तो उन्हें अपने एक्टिंग करियर को छोड़ना होगा। बबीता रणधीर से बहुत प्यार करती थीं और उन्होंने करियर को छोड़कर 6 नवंबर 1971 को पंजाबी रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद रणधीर का करियर ढलान पर जाने लगा। वह खूब शराब पीने लगे, तब बबीता ने उन्हें अपने घर से अलग कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, रणधीर कपूर बबीता कपूर और करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
बबीता ने अकेले दम पर अपनी दोनों बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर पाला। करिश्मा की परवरिश और इंटस्ट्री में उनके करियर को मुकाम दिलाने में बबीता की बहुत बड़ी भूमिका है। रणधीर और बबीता ने तलाक नहीं लिया था। इसलिए अलग होने के काफी साल बाद अब दोनों फिर से साथ रहने लगे हैं। परिवार के किसी भी कार्यक्रम में दोनों साश नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।