फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमदार आवाज की मलिका: फिल्मों में आने की तैयारी में एडेल, वजन घटाकर आ चुकी हैं सुर्खियों में

Wed, 05 May 2021 01:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 05 May 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday British Singer Adele Here Are Some untold Facts
एडेल - फोटो : सोशल मीडिया

जानी मानी ब्रिटिश सिंगर और गीतकार एडेल का आज जन्मदिन है। 5 मई, 2021 को एडेल अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। एडेल का नाम उन सिंगर्स में आता है जिनके एलबम का इंतजार सालों साल किया जाता है। एडेल ने अब तक 15 ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। ग्रैमी संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 22 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड भी जीते हैं। उनके कुछ बेहतरीन और सबसे लोकप्रिय ट्रैक में 'समवन लाइक यू', 'रोलिंग इन द डीप' और 'सेट फायर टू द रेन' शामिल हैं। चलिए एडेल के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

Happy Birthday British Singer Adele Here Are Some untold Facts
एडेल - फोटो : इंस्टाग्राम

एडेल बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थीं ऐसे में चार साल की उम्र से ही उन्होंने सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। 2008 में उनका एलबम '19' रिलीज हुआ और इस एलबम ने उन्हें स्टार बना दिया। पहले हफ्ते में ही इस एलबम की 30 लाख 38 हजार कॉपीज बिकीं। म्यूजिक एलबम की हिस्ट्री में ये रिकॉर्ड है। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।

Happy Birthday British Singer Adele Here Are Some untold Facts
एडेल - फोटो : Adele.com

23 अक्टूबर 2015 को एडेल ने हैलो (एडल-25) का पहला वीडियो जारी किया था। इस वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर 27.7 मिलियन व्यूज हासिल किया। उनका एलबम 21 की अमेरिका में 11.2 मिलियन कॉपी बिकी थीं, जो उस वक्त अमेरिका में बिके टॉप 10 म्यूजिक एलबम में शामिल था। एलबम 21, 24 हफ्तों तक बिलबोर्ड 200 चार्ट में पहले पायदान पर रहा था और एडेल यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली गायिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday British Singer Adele Here Are Some untold Facts
एडेल - फोटो : Adele.com

एडेल के स्टार बनने के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। दरअसल उन्हें एक शख्स से प्यार था और उसने एडेल को छोड़ किसी और से शादी कर ली। एडेल का दिल ऐसा टूटा कि वे डिप्रेशन में चली गईं और फिर जब वापस लौटीं तो ना सिर्फ लोगों को 'रोलिंग इन द डीप' जैसा शानदार गाना दिया बल्कि अपने एक्स को भी इस गाने के जरिए बखूबी जवाब दिया। गाने के लिरिक्स 'There's a fire starting in my heart' आप सुनेंगे तो जान जाएंगे उस वक्त एडेल के दिल पर क्या बीत रही थी।

विज्ञापन
Happy Birthday British Singer Adele Here Are Some untold Facts
एडेल - फोटो : Adele.com

इसके बाद एडेल ने 'समवन लाइक यू' लिखा व गाया। यह गाना यूके का तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गाना है। इस गाने में भी एडेल ने अपने दिल का हाल बयां किया। और अब एडेल एक ब्रेकअप स्टार के रूप में जानी जाती हैं। ये बात किसी ने छुपी नहीं है कि एडेल ने अपने ब्रेकअप के दर्द से करोड़ों कमाया। एडेल अपने गानों के अलावा लुक्स के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed