फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divya Dutta: चार साल की उम्र से ही अभिनय का शौक रखती थीं दिव्या दत्ता, बिग-बी के इस गाने पर करती थीं जमकर डांस

Sun, 25 Sep 2022 08:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
happy birthday divya dutta life and career and life unknown facts
दिव्या दत्ता

दिग्गज अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने हिंदी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से छाप छोड़ी है और आज भी सिनेमा जगत में सक्रिय हैं। अपनी प्यारी सी मुस्कान और अभिनय से सबका दिल जीतने वाली दिव्या दत्ता 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम जैसी भाषाओं में भी काम किया है। दिव्या दत्ता ने अपने करियर में ज्यादातर सपोर्टिंग रोल प्ले किए हैं लेकिन अपनी काबिलियत के बल पर एक अलग मुकाम पाया है और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

happy birthday divya dutta life and career and life unknown facts
अभिनेत्री दिव्या दत्ता

पंजाब से ताल्लुक रखती हैं दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में साल 1977 में हुआ था और वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जब दिव्या दत्ता जब महज सात साल की थीं तो उनके पिता ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया और उनकी मां ने अकेले ही उनका पालन पोषण किया। दिव्या दत्ता की मां डॉ. नलिनी दत्ता एक सरकारी अधिकारी थीं।

happy birthday divya dutta life and career and life unknown facts
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : amarujala

1994 में फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से सिनेमा में अपनी शुरुआत करने वाली दिव्या दत्ता ने अपने करियर में सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले दिव्या पंजाब के रीजनल टीवी कमर्शियल्स के लिए मॉडलिंग किया करती थीं। इतना ही नहीं वह एक डबिंग आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने लीजा रे और आफताब शिवदासानी की फिल्म 'कसूर' में लीजा रे डबिंग भी की थी। दरअसल उस समय तक लीजा रे ठीक से हिंदी नहीं बोल पाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday divya dutta life and career and life unknown facts
अभिनेत्री दिव्या दत्ता

दिव्या दत्ता ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की वजह से पुरस्कार भी जीते हैं, यहां तक कि साल 2018 में फिल्म 'इरादा' के लिए दिव्या दत्ता ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया था। दिव्या दत्ता न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं और फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
happy birthday divya dutta life and career and life unknown facts
दिव्या दत्ता - फोटो : social media

चार साल की उम्र से था अभिनय का शौक
दिव्या दत्ता को बचपन से ही काफी एक्टिव थीं और उन्हें अभिनय का भी शौक था। दिव्या दत्ता ने एक बार बताया था कि मैं चार साल की थीं तब मुझे एक दिन लगा कि मैं अभिनय बढ़िया कर लेती हूं। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि उन दिनों अमिताभ बच्चन की डॉन रिलीज हुई थी और इस फिल्म का गाना 'खइके पान बनारस वाला' खूब हिट हुआ था। दिव्या ने भी बिग-बी का पान खाकर नाचने वाला स्टाइल देख रखा था तो घर में वह इसी गाने पर खूब डांस किया करती थीं। दिव्या कहती हैं कि "मम्मी का दुपट्टा लेकर मैं उसे कमर में बांध लेती और होठों पर पान वाली लाली लाने के लिए खूब सारी लाल लिपस्टिक लगा लेती। हमारे घर पर बाकायदा इसका शो हुआ करता था। उनकी पार्टी चलती और मेरा डांस।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed