फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramya Krishnan Birthday Special: इस एक्ट्रेस की वजह से राम्या कृष्णन बनी थीं 'बाहुबली' की राजमाता, कभी बॉलीवुड फिल्मों में हुई थीं फ्लॉप

Wed, 15 Sep 2021 11:05 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 15 Sep 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Ramya Krishnan: Interesting facts about 51 year old actress Ramya krishnan
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram/queenramyakrishnan
एस.एस राजामौली की फिल्म बाहुबली की राजमाता आज घर घर में पहचानी जाती हैं। राजमाता शिवगामी देवी का किरदार निभाने वाली राम्या कृष्णन ने फिल्म में अपनी बड़ी-बड़ी आंखों और रौबदार आवाज के साथ ऐसा अभिनय किया जिसे भूल पाना मुश्किल है। राम्या आज अपना 51 वां जन्मदिन मना रही हैं। राम्या ने सिर्फ साउथ की फिल्मों में ही काम नहीं किया बल्कि वह बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। राम्या अब तक तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों को मिलाकर 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें असली पहचान बाहुबली में राजमाता के किरदार से मिली। लेकिन सबसे पहले ये रोल बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री को ऑफर किया गया था। जब उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया तब राम्या को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया। जानिए किसकी वजह से राम्या बन पाईं राजमाता और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्से।
Happy Birthday Ramya Krishnan: Interesting facts about 51 year old actress Ramya krishnan
राम्या कृष्णन
14 साल की उम्र से एक्टिंग
राम्या का जन्म 15 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग करने का शौक था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में तमिल फिल्म 'वेल्लई मनासु' से की थी। इस फिल्म के बाद वह लगातार साउथ की फिल्मों में काम करने लगीं।
Happy Birthday Ramya Krishnan: Interesting facts about 51 year old actress Ramya krishnan
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram/queenramyakrishnan

बॉलीवुड फिल्मों का सफर
राम्या ने बॉलीवुड में यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से कदम रखा था। इस फिल्म में विनोद खन्ना के साथ काफी इंटीमेट सीन्स किए थे। इसके बाद वह खलनायक, बनारसी बाबू, चाहत,और बड़े मियां छोटे मियां जैसी कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं। राम्या अब तक तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों को मिलाकर 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Ramya Krishnan: Interesting facts about 51 year old actress Ramya krishnan
राम्या कृष्णन - फोटो : social media

बोल्ड सीन से भी नही मिली पहचान
राम्या ने बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के लिए लगभग हर फिल्म में बोल्ड सीन किए थे। अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में लव लेडी के रूप में दिखीं थीं। वहीं फिल्म 'वजूद' में राम्या ने लिप-लॉक करती देखी गईं। तमाम बोल्ड सीन देने के बाद भी राम्या बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाईं।

विज्ञापन
Happy Birthday Ramya Krishnan: Interesting facts about 51 year old actress Ramya krishnan
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram/queenramyakrishnan

श्रीदेवी ने ठुकराया ऑफर
राम्या को असली पहचान दिलवाने में बाहुबली फिल्म का अहम योगदान है। लेकिन राम्या फिल्म की पहली पसंद नहीं थी। एस एस राजामौली ने सबसे पहले इस रोल को श्रीदेवी को ऑफर किया था। मगर श्रीदेवी इस रोल के लिए ज्यादा फीस मांग रही थीं,  रिपोर्ट्स की माने तो श्रीदेवी ने फिल्म के लिए 6 करोड़ फीस मांगी थी। साथ ही श्रीदेवी ने फाइव स्टार होटल के पूरे फ्लोर को उनके लिए बुक करने के लिए कहा था। फीस और डिमांड ज्यादा होने की वजह से डायेरक्टर एस.एस राजामौली ने राम्या कृष्णन को साइन किया था और ये फिल्म राम्या के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed