{"_id":"61417deb8ebc3ee5300278d4","slug":"mohabbatein-actress-preeti-jhangiani-turns-down-bigg-boss-15-offer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: बिग बॉस में नजर आएंगी 'मोहब्बतें' फेम प्रीति झंगियानी? अभिनेत्री ने दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 15: बिग बॉस में नजर आएंगी 'मोहब्बतें' फेम प्रीति झंगियानी? अभिनेत्री ने दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति झंगियानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं जारी है। मालूम हो कि ये शो जल्द ही कलर्स चैनल पर शुरू होगा और इसके लिए सारे प्रतिभागियों के नाम पहले से ही तय हो चुके हैं। शो की शुरुआत उस दिन होगी जिस दिन करण जौहर की मेजबानी में सिर्फ ओटीटी पर चल रहा शो 'बिग बॉस ओटीटी' संपन्न होगा। इस बार रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में कालजयी अभिनेत्री रेखा की भी आवाज सुनाई देगी। शो के प्रोमो में उनके अनोखे किरदार का भी खुलासा इसके मेकर्स ने किया है। शो का प्रीमियर अक्टूबर से होगा। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के मेकर्स शो के लिए टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारों को अप्रोच करने में लगे हैं। अब खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी भी इस शो का हिस्सा बनेंगी। हालांकि प्रीति ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
2 of 5
प्रीति झंगियानी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने बताया कि उन्हें हर बार की तरह इस बार भी इस शो ज्वांइन करने का ऑफर मिला। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि शो के क्रिएटिव टीम ने इस बार भी उन्हें कॉल कर अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने इसमें जाने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं दो दिन भी इस शो में सरवाइव नहीं कर पाउंगी, ये मेरे बस की बात नहीं है।'
3 of 5
टीना दत्ता-मानव गोहिल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा बताया जा रहा है कि मेकर्स ने 'उतरन' फेम टीना दत्ता और अभिनेता मानव गोहिल को अप्रोच किया है। खबरों की मानें तो टीना दत्ता से मेकर्स ने संपर्क किया है। टीना पहले से ही कलर्स चैनल का चेहरा रही हैं। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीना दत्ता
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो 'बिग बॉस' के लिए टीना दत्ता को अप्रोच किया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टीना दत्ता शो में भाग लें सकती हैं। टीना के अलावा 'शादी मुबारक' फेम मानव गोहिल के नाम भी बिग बॉस सीजन 15 के लिए चर्चा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं है कि वे शो में हिस्सा लेंगे या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान-रेखा
- फोटो : Amarujala
टेलीविजन पर प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रोमो में सलमान खान जंगल में घूम रहे एक शिकारी के भेष में दिख रहे हैं। उन्होंने शिकारियों वाली वर्दी भी पहनी है और पेट पर एक बेल्ट बांध रखी है। प्रोमो की शुरूआत अभिनेत्री रेखा की आवाज में सुनाई देने वाले गाने से होती है। इसमें वह गा रही हैं, ‘ये क्या जगह है दोस्तों....’। सलमान खान भी उनसे इस जगह के बारे में सवाल करते दिखाई देते हैं। इस पर रेखा की आवाज सलमान से पूछती है, ‘सलमान, पहचाना?’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।