बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया के नाम से पॉपुलर अनिल कपूर अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान कर देते हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। फैंस उनके अभिनय के दीवाने तो हैं ही साथ ही अनिल अपने वर्कआउट रुटीन और फिटनेस से भी लोगों के होश उड़ा देते हैं। 64 की उम्र में अनिल कपूर अपने टोन्ड शरीर से अच्छे-अच्छे नौजवानों को टक्कर दे देते हैं। उनकी फिटनेस देखकर कोई भी कह सकता है कि उन्होंने उम्र को अपनी मुट्ठी में कैद कर लिया है। फॉरेवर यंग कहे जाने वाले अनिल कपूर अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब जल्द ही अनिल कपूर मशहूर कुकिंग शो में नजर आएंगे। इस शो पर उन्होंने अपने बचपन के उन दिनों को याद किया जब उनके परिवार की स्थिति अब जैसी नहीं थी। अनिल कपूर ने को याद करते हुए बताया कि टैक्सी में बैठना परिवार के लिए लग्जरी जैसा होता था। शो पर उन्होंने बताया कि उनके पास बचपन की कई यादें हैं।
थ्रोबैक: कभी टैक्सी में बैठना होती थी शान की बात, अनिल कपूर ने पुराने दिनों को किया याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन