{"_id":"614173b98ebc3eb6c127d93b","slug":"yami-gautam-shows-her-transformation-into-a-ghost-for-bhoot-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTO: यामी गौतम का खुलासा, तीन घंटे में बनती थीं 'भूतनी', रोज नंगे पैर ठंड में करती थी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTO: यामी गौतम का खुलासा, तीन घंटे में बनती थीं 'भूतनी', रोज नंगे पैर ठंड में करती थी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 15 Sep 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम शादी के बाद से ही लगातार खबरों में बनी हुई हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाने वाली यामी गौतम ने अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में यामी का लुक डराने वाला है। दरअसल, हाल ही में उनकी फिल्म भूत पुलिस रिलीज हुई है। यामी ने फिल्म में माया का किरदार निभाया है। इस रोल को शूट करने के लिए यामी ने बेहद मेहनत की है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए किया है। यामी गौतम ने अपने मेकअप और शूटिंग से पहले के कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिसके लिए उन्हें तैयार होने में 3 घंटे से ज्यादा का समय लगता था।
2 of 5
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
यामी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि- 'मुझे हॉरर फिल्म में काम करना बहुत पसंद है इसलिए मैं फिल्म भूत पूलिस के लिए उत्साहित थी, हालांकि यह लुक मेरे लिए इतना आसान नहीं था। मुझे 3 घंटे मेकअप करने में और 45 मिनट इस मेकअप को उतारने में लगते थे। हर रोज नंगे पैर शूटिंग करनी पड़ती थी और हिमाचल की सर्द रातों में शूटिंग करना काफी मुश्किल था। इस दौरान मेरी गर्दन में चोट लग गई थी, लेकिन मैंने यह शूट खुद करना किया, योग से मुझे काफी मदद मिली। इसके साथ ही कई चुनौतियों का सामना भी किया। मुझे प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद।'
3 of 5
यामी गौतम
- फोटो : Instagram
यामी ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है उसमे वह भूतनी के लुक में नजर आ रही है। इस खास लुक के लिए उन्हे 3 घंटे सिर्फ मेकअप करवाने में लगते थे। इस खतनाक मेकअप को देखकर फैंस भी उन्हें कह रहे हैं कि इससे उच्छी भूतनी उन्होंने आज तक नहीं देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यामी गौतम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस किरदार को करने के बाद यामी को इस रोल से बाहर आने में काफी समय लग जाता था। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी गर्दन पर चोट आने के बाद भी वह अपने रोल में कोई लापरवाही नहीं करती थीं।
विज्ञापन
5 of 5
यामी गौतम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में यामी के अलावा सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।