सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं जैकलीन, हॉलीवुड की थी चाह, ऐसे बना बॉलीवुड में करियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
happy birthday jacqueline fernandez unknown life facts and actress career in bollywood
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta

बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार जैकलीन फर्नांडीज 11 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती के साथ ही अदाकारी से भी फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। पड़ोसी देश श्रीलंका में जन्मीं जैकलीन का बॉलीवुड में सफर काफी लंबा रहा है। आइए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं, जैकलीन फर्नांडिस का बॉलीवुड में करियर और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

Trending Videos
happy birthday jacqueline fernandez unknown life facts and actress career in bollywood
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म श्रीलंका के कोलंबो में 11 अगस्त, 1985 को  हुआ था और एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बहरीन में पूरी की। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन का कोर्स पूरा किया। बताया जाता है कि जैकलीन बचपन से ही हॉलीवुड में स्टार बनने की चाहत रखती थीं और उन्होंने अपने इस शौक को पूरा करने के लिए जॉन स्कूल ऑफ अभिनय के गुर सीखे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday jacqueline fernandez unknown life facts and actress career in bollywood
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta

मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं जैकलीन
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की खूबसूरती के तो लोग कायल हैं। एक्ट्रेस जब अपना कोर्स को पूरा करके वापस अपने देश श्रीलंका लौटीं तो उन्होंने यहां पर रिपोर्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस ने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। इस तरह से साल 2006 में जैकलीन ने मिस यूनिवर्स श्रीलंका की प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किया और जीत हासिल की।

happy birthday jacqueline fernandez unknown life facts and actress career in bollywood
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta

ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री
मिस यूनिवर्स श्रीलंका बनने और एक मॉडल के रूप में सफल होने के बाद जैकलीन को विदेशी प्रोजेक्ट्स के ऑफर आने लगे थे, लेकिन इसी बीच वह एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए साल 2009 में भारत आईं। जहां से बॉलीवुड में उनकी शुरुआत का बीज पड़ा। एक्ट्रेस ने सुजॉय घोष को 'अलादीन' के लिए सिलेक्ट कर लिया गया। हालांकि सही मायने में उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'मर्डर 2' में काम करने के बाद मिली।

विज्ञापन
happy birthday jacqueline fernandez unknown life facts and actress career in bollywood
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta

हिंदी सिनेमा में जैकलीन ने कई फिल्मों में काम किया है और 'हाउसफुल 2', 'रेस 2', 'किक', 'जुड़वा 2', 'हाउसफुल 3', जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा, जिसकी वजह से पुलिस द्वारा भी उनसे पूछताछ की गई और अब भी वह कई बार इस मामले को लेकर चर्चा में आ जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed