सब्सक्राइब करें

John Abraham: जब संजय दत्त की तलाश में महेश भट्ट को मिले जॉन अब्राहम, फिर इस शर्त पर बने 'जिस्म' के अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 07:09 AM IST
विज्ञापन
happy birthday john abraham unknown facts about actor life and career in bollywood
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में न सिर्फ अपने काम से पहचान बनाई है बल्कि वह अपनी शानदार फिटनेस और मस्कुलर बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को हुआ था। आज जॉन अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।  मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जॉन की शुरू से ही एक्शन हीरो वाली छवी रही है। जबकि उन्होंने कॉमिक से लेकर रोमांटिक हीरो तक कई अलग-अलग तरह कू भूमिकाएं  निभाई हैं। चलिए जन्मदिन पर जानते हैं जॉन को कैसे मिली पहली फिल्म और उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

happy birthday john abraham unknown facts about actor life and career in bollywood
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले जॉन अब्राहम मॉडलिंग किया करते थे, और एक एड एजेंसी से जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक इस एजेंसी से जॉन को तकरीबन 13,800 रुपये मिला करते थे। फिल्मों से पहले वह म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके थे। मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने के दौरान ही जॉन अब्राहम को महेश  भट्ट ने अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया।

happy birthday john abraham unknown facts about actor life and career in bollywood
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त जैसी पर्सनालिटी के साथ फ्रेश फेस की तलाश में थे महेश भट्ट
दरअसल उस समय महेश भट्ट अपनी फिल्म 'जिस्म' के लिए एक नए चेहरे की तलाश में हो जो पर्सनालिटी में संजय दत्त जैसा हो। महेश भट्ट की यह तलाश जॉन पर आकर खत्म हुई। उन्होंने जॉन से कहा कि जिस फिल्म के लिए उन्हें लेना चाहते हैं वह लीक से हटकर है। ऐसे में यह दर्शक तय करेंगे कि वह फिल्म को पसंद करेंगे या नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday john abraham unknown facts about actor life and career in bollywood
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

जॉन अब्राहम ने महेश भट्ट की इस शर्त को मान लिया और फिल्म 'जिस्म' से साल 2003 में डेब्यू किया। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया। 17 से 18 साल के अपने करियर में जॉन ने करीब 40 फिल्मों में बतौर अभिनेता और सात फिल्मों में बतौर निर्माता के तौर पर काम किया है।

विज्ञापन
happy birthday john abraham unknown facts about actor life and career in bollywood
जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल - फोटो : सोशल मीडिया

बाइक्स को लेकर क्रेजी हैं जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम को कई बार आपने बाइक पर पोज करते देखा होगा। दरअसल जॉन अब्राहम को बाइक्स का खासा शौक है और उनके पास बाइक का शानदार कलेक्शन भी है। वहीं निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने एनआरआई प्रिया रुंचाल से शादी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed