सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पढ़ें, बोल्ड सीन से सुर्खियां बटोरने वाली कल्कि के आग उगलते बयान, जिसने खोल दी बॉलीवुड की पोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 10 Jan 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Kalki Koechlin read 5 bold statement given by her
कल्कि कोचलीन

कल्कि कोचलिन बेहद ही बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस है और वो हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। सेक्स जैसे टॉपिक पर भी कल्कि बेहिचक बयान देती है। कल्कि आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। कल्कि का जन्म 10 जनवरी, 1984 को हुआ। कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'देव डी' से की थी। कल्कि के जन्मदिन पर आइए बात करते हैं उनके बोल्ड बयानों के बारे में....

Trending Videos
Happy Birthday Kalki Koechlin read 5 bold statement given by her
कल्कि कोचलीन
कल्कि कोचलिन ने अपने न्यूड फोटोशूट के बारे में कहा था, मुझे लगता है कि आपको अपने शरीर पर गर्व करना चाहिए न कि यह सोचना चाहिए कि दुनिया इस बारे में क्या कहेगी। हमें हमेशा जैसा हमारा व्यक्तित्व है उसे सामने रखना चाहिए और मैंने आज तक जो भी किया है उसपर कभी किसी तरह की शर्म नहीं आई है। ऐसा समझा जाता है कि मैं कुछ ही फिल्में करती हूं लेकिन वास्तव में मुझे जो भी फिल्में मिलीं उसमें से ज्यादातर को मैंने करने के लिए हां कहा। लोगों को लगता है कि मैं मेनस्ट्रीम की फिल्में नहीं करती हूं लेकिन वास्तव में मुझे कोई ऐसी अच्छी कमर्शियल फिल्म ऑफर ही नहीं की गई है जिसे मैं करना चाहूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Kalki Koechlin read 5 bold statement given by her
kalki koechlin
कल्कि ने पीपल ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए बताया था, ''मैं आज अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में इसलिए बात नहीं कर रही हूं क्योंकि मुझे किसी की सहानुभूति चाहिए, बल्कि मैं इसलिए इस बारे में बता रही हूं ताकि और लोग भी अपनी आवाज मेरी आवाज से मिला सकें।'' बता दें कि 9 साल की उम्र में कल्कि यौन शोषण का शिकार हुई थी और डर की वजह से उन्होंने कई सालों तक ये बात छिपाए रखी थी।
Happy Birthday Kalki Koechlin read 5 bold statement given by her
kalki koechlin

फिल्मों में इंटीमेट सीन्स को लेकर कल्कि ने कहा था- अंतरंग दृश्यों की शूटिंग से पहले एक दूसरे पर भरोसा करना बेहद जरूरी है। इस चलन को फिल्म उद्योग में अनिवार्य किया जाना चाहिए। कल्कि ने कहा था उन्होंने कुछ अभिनेताओं से मिले बिना ही उनके साथ अंतरंग दृश्य किये हैं, जो कि नहीं होना चाहिए। फिल्मों में इंटीमेट सीन्स को कोरियोग्राफ किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Happy Birthday Kalki Koechlin read 5 bold statement given by her
कल्कि
एक बार उन्होंने 'एली' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बड़े खुलासे किए थे। कल्कि ने कहा था, '30 की उम्र के बाद सेक्स करना शानदार रहा। मैं अपनी शरीर को लेकर बहुत कम हिचकती हूं। मैं अब बेड पर ज्यादा ही स्वार्थी हो गई हूं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed