फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की अकेली ऐसी एक्ट्रेस जिसके प्यार में 'पागल' डायरेक्टर ने खर्चे 8 करोड़ और बना डाली फिल्म

Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday late Parveen Babi Kangana Ranaut film Woh Lamhe based on her life
परवीन बाबी

परवीन बाबी एक ऐसी अदाकारा थीं जिनकी चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी जिंदगी पर होती रही है। कई फिल्मकार उनकी जिंदगी पर फिल्म बना चुके हैं। इसमें उनके करीबी महेश भट्ट से लेकर हॉलीवुड फिल्म मेकर तक शामिल हैं। 2006 में आई फिल्म 'वो लम्हे' तो आपको याद ही होगी ये फिल्म भी परवीन बाबी की याद में बनाई गई थी। आज परवीन बाबी का जन्मदिन हैं लेकिन वो साल 2005 में ही हम सब को हमेशा के लिए छोड़ कर जा चुकी हैं।

Happy birthday late Parveen Babi Kangana Ranaut film Woh Lamhe based on her life
परवीन बाबी
वो लम्हे फिल्म के बारे में कहा जाता है कि यह परवीन बाबी के जीवन पर आधारित थी। मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट ने परवीन बाबी के संघर्ष के दिनों को इस फिल्म में दिखाया था। बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि इस फिल्म को बनाकर महेश भट्ट ने परवीन बाबी के प्रति एक श्रद्धांजलि व्यक्त की थी।
Happy birthday late Parveen Babi Kangana Ranaut film Woh Lamhe based on her life
परवीन बाबी
यह फिल्म बहुत तो नहीं चली पर फिल्मी गलियारों में इस फिल्म की गॉसिप खूब बनीं। इस समय यह फिल्म 8 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये ही कमाए थे। परवीन बाबी की जिंदगी के साथ उनकी मौत भी रहस्यमयी रही। वह सीजोफ्रेनिया बीमारी की चपेट में आ गई थीं जिससे उनकी जिंदगी तनावग्रस्त हो गई थी। उन्होंने शादी नहीं की थी, लेकिन कहा जाता रहा कि महेश भट्ट, कबीर बेदी एवं डैनी से उनके घनिष्ठ संबंध थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday late Parveen Babi Kangana Ranaut film Woh Lamhe based on her life
परवीन बॉबी
वो लम्हे में कंगना रनौत परवीन बाबी के किरदार में नजर आईं थी वहीं शाइनी आहूजा महेश भट्ट के किरदार में दिखे थे। कहा जाता है कि महेश भट्ट की पहली निर्देशित फिल्म 'अर्थ' परवीन बाबी की ही लाइफ की कहानी है। इस फिल्म ने महेश भट्ट को रातों-रात स्टार बना दिया था।
विज्ञापन
Happy birthday late Parveen Babi Kangana Ranaut film Woh Lamhe based on her life
परवीन बाबी
ऐसा कहा जाता है कि तीन साल तक महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप रखने वाली परवीन बाबी को महेश भट्ट से दूरी बर्दाश्त नहीं हुई, जिसकी वजह से उन्होंने अपने आप को नशे में डूबो दिया और असमय और रहस्यमय हालात में साल 2005 में दुनिया को अलविदा कह दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed