फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान से ज्यादा फीस पाने का 'मोहिनी' ने बनाया था रिकॉर्ड, जानिए माधुरी की 10 अनसुनी कहानियां

Fri, 15 May 2020 11:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 15 May 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Madhuri Dixit Nene: Know Some Lesser Know Facts About Dhak Dhak Girl
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को उनकी बेजोड़ खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। लगभग तीन दशक लंबे अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। यह उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक ही हैं जो अपनी शादी के बाद भी फिल्मों में काम करती रहीं। उनके प्रशंसक दुनिया भर में हैं। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी कुछ अनसुनी कहानियां। माधुरी दीक्षित की पहचान आज एक बेजोड़ अभिनेत्री के रूप में है लेकिन शुरुआत में वह ऐसी नहीं थीं। दरअसल अपने शुरुआती दिनों में वह एक माइक्रो बायोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं और इसी की वह पढ़ाई भी कर रही थी। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और पढ़ाई करती रहीं। साथ ही वह कथक नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण भी ले रही थीं। उस वक्त कोई सोच भी नहीं सकता होगा कि यह लड़की आगे चलकर हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री बनेगी।

Happy Birthday Madhuri Dixit Nene: Know Some Lesser Know Facts About Dhak Dhak Girl
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media
  • माधुरी दीक्षित उस वक्त सात या आठ साल की रही होंगी जब पहली बार अखबार में उनके कथक नृत्य की तारीफें छपीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'उन्होंने गुरु पूर्णिमा के त्यौहार पर एक समारोह में कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी थी। उस वक्त एक अखबार के पत्रकार भी वहां मौजूद थे। उन्होंने ही अखबार में वह आलेख लिखा। उस आलेख ने ही मुझे आगे बढ़ने और मेरा लक्ष्य तय करने में बहुत मदद की।'

  • माधुरी दीक्षित का शुरुआती फिल्मी करियर बहुत ही डगमगाता सा नजर आया। उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन में ही फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और ना ही समीक्षकों की नजरों में चढ़ी। हालांकि माधुरी दीक्षित का अभिनय लोगों की नजर में आ चुका था और यहां से उन्होंने अपने करियर की सकारात्मक शुरुआत की। और फिर उन्हें अभी 'मोहिनी' और 'धक धक गर्ल' का नाम मिलना भी बाकी था।

Happy Birthday Madhuri Dixit Nene: Know Some Lesser Know Facts About Dhak Dhak Girl
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
  • हालांकि अपनी पहली फ्लॉप फिल्म के बाद भी माधुरी दीक्षित आवारा बाप, स्वाति, हिफाजत, उत्तर दक्षिण, मोहरे, खतरों के खिलाड़ी और दयावान जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाती नजर आईं। लेकिन, माधुरी दीक्षित को अभी तक वह कामयाबी नहीं मिली थी जिसकी वह हकदार थीं। यह सभी फिल्में दर्शकों और समीक्षकों दोनों को ही प्रभावित करने में असफल रहीं। लेकिन, इन फिल्मों के साथ माधुरी अपने अभिनय को और तीखा करती हुई जा रही थीं।

  • फिर उन्हें वह मौका मिला जिसके लिए आज भी माधुरी दीक्षित को याद किया जाता है। एन चंद्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेजाब' में वह अनिल कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। हालांकि अनिल कपूर के साथ वह फिल्म 'हिफाजत' में भी नजर आ चुकी थीं लेकिन यह उनकी पहली फिल्म थी जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने भी हाथों हाथ लिया। इस फिल्म में आकर माधुरी दीक्षित ने लोगों को एक दो तीन... की गिनती सिखाई और इस प्रस्तुति ने उन्हें 'मोहिनी' के रूप में सदा के लिए अमर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Madhuri Dixit Nene: Know Some Lesser Know Facts About Dhak Dhak Girl
माधुरी दीक्षित
  • फिल्म 'तेजाब' के बाद तो जैसे माधुरी दीक्षित के लिए लॉटरी निकल पड़ी थी। वह लगातार कुछ ऐसी फिल्मों का हिस्सा रहीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। चाहे हम बात करें 'राम लखन' की या फिर मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'प्रेम प्रतिज्ञा' की। और फिर उनकी फिल्म 'त्रिदेव' को तो कौन भूल सकता है? इन सभी फिल्मों में माधुरी दीक्षित का एक अलग-अलग रूप देखने को मिला। ये सारे रूप भी माधुरी दीक्षित के प्रशंसकों को बहुत पसंद आए।

  • माधुरी दीक्षित ने अब तक अपने करियर की लगभग 12 फिल्में में ही की थीं और अब तक वह दो फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित हो चुकी थीं। कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद वह समय आया जब माधुरी इंदर कुमार की फिल्म 'दिल' में आमिर खान के साथ नजर आईं। इस फिल्म में आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी ऐसी जमी कि दर्शकों ने इस रोमांटिक फिल्म के लिए चारों तरफ हाहाकार मचा दिया। यह पहली फिल्म रही जिसके लिए माधुरी दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन
Happy Birthday Madhuri Dixit Nene: Know Some Lesser Know Facts About Dhak Dhak Girl
माधुरी और संजय दत्त
  • ऐसा नहीं है कि माधुरी दीक्षित की हर एक फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। फिल्म 'दिल' और 'साजन' तक की दूरी तय करने में उनकी कई फिल्मों ने निराश भी किया। हिट फिल्मोंं 'बेटा' और 'खलनायक' के बीच में भी उन्होंने कई फ्लॉप फिल्मों में काम किया। उस वक्त कुछ समीक्षकों ने कहा कि अब माधुरी का करियर ढलान पर है। लेकिन, फिर उनके हिस्से आई राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'हम आपके हैं कौन'। इस फिल्म ने माधुरी के लिए इतिहास रच दिया। आजकल जो अभिनेता और अभिनेत्रियों को बराबर पैसे पाने की बात होती है, इस फिल्म में उन्होंने उसको उल्टा ही कर दिया था। माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में मुख्य अभिनेता सलमान खान से भी ज्यादा पैसे मिले थे। इसी के साथ उन्होंने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed