{"_id":"5fb4a0a68ebc3e9b90283ec5","slug":"happy-birthday-nayanthara-lesser-known-facts-about-south-film-industry-lady-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayanthara Birthday: कभी लिप लॉक से विवादों में आईं तो कभी बनीं शादी टूटने की वजह, फिर भी साउथ की सुपरस्टार हैं नयनतारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nayanthara Birthday: कभी लिप लॉक से विवादों में आईं तो कभी बनीं शादी टूटने की वजह, फिर भी साउथ की सुपरस्टार हैं नयनतारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Nayanthara Birthday: इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, जय सिम्हा, कोको समेत कई शानदार फिल्मों में अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री नयनतारा का आज जन्मदिन है। 2003 में उन्होंने एक मलयालम फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। अपने आज तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। यहां तक कि नयनतारा की गिनती साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है।
2 of 8
Nayanthara Birthday
- फोटो : Nayanthara Birthday
18 नवंबर 1984 को बंगलूरू में जन्मीं नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। फिल्मों के अलावा भी नयनतारा की जीवन काफी विवादों में रहा है अब चाहे बात प्रभुदेवा से अफेयर की हो या शाहरुख की फिल्म में डांस करने से मना करने की। नयनतारा की हर अदा ने फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।
3 of 8
nayanthara
- फोटो : फाइल फोटो
क्या आप जानते हैं नयनतारा कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थीं। तभी मनासीनाकाड़े के डायरेक्टर ने उन्हें नोटिस किया था और उन्हें ये फिल्म ऑफर की थी लेकिन नयनतारा ने ये फिल्म ठुकरा दी थी। हालांकि बाद में काफी रिक्वेस्ट के बाद वह इस फिल्म में काम करने को तैयार हुईं और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
nayanthara
- फोटो : nayanthara
नयनतारा ने अभी तक शादी नहीं की है। खबरों की मानें तो नयनतारा डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक समय ऐसा था जब नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की चर्चा खबरों की हेडलाइन बना करती थी लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। कहते हैं उस वक्त नयनतारा की वजह से प्रभु देवा की शादी खतरे में आ गई थी। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
5 of 8
nayanthara
- फोटो : nayanthara
साउथ सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली नयनतारा आज सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। नयनतारा एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। बात करें नयनतारा की प्रॉपर्टी कि तो वह करीब 70 करोड़ की मालकिन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।