फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta Birthday: प्रीति जिंटा ने कोर्ट में जाकर दी थी अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ गवाही, की गई थी 50 लाख की डिमांड

Mon, 31 Jan 2022 08:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 31 Jan 2022 08:23 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Preity Zinta: When Preity Zinta testify against underworld in court
Preity Zinta - फोटो : Instagram

अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta Birthday) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रीति जिंटा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। अपने करियर में प्रीति जिंटा ने हिंदी फिल्मों के लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन पर्दे पर उनकी सबसे ज्यादा जोड़ी बनी सलमान खान के साथ। आज प्रीति के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुड़ा एक किस्सा...

Happy Birthday Preity Zinta: When Preity Zinta testify against underworld in court
चोरी चोरी चुपके चुपके फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

चोरी-चोरी चुपके-चुपके में लगा अंडरवर्ल्ड का पैसा
फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का पैसा लगा था जबकि कागज पर भरत शाह का नाम दिखाया गया था। इसमें लीड रोल में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी और एक्टर सलमान खान थे। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' के सभी प्रिंट सील कर दिए। इसी दौरान ही शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी को धमकी भरे फोन भी आ रहे थे और उनसे 50 लाख की डिमांड की जा रही थी।

Happy Birthday Preity Zinta: When Preity Zinta testify against underworld in court
प्रीति जिंटा - फोटो : instagram/realpz

कैमरे पर रिकॉर्ड किया बयान
सभी पुलिस के पास धमकियां मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे। लेकिन जब पुलिस ने उनसे अदालत में इस बात को कहने के लिए कहा तो सभी लोग पीछे हट गए। लेकिन प्रीति पीछे नहीं हटीं। उन्होंने अदालत में जाकर अंडरवर्ल्ड के खिलाफ बयान दिया। मामला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा होने के चलते प्रीति जिंटा के बयान को कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Preity Zinta: When Preity Zinta testify against underworld in court
Preity Zinta: - फोटो : amar ujala

धमकी से परेशान थीं प्रीति
बयान के आधार पर भारत शाह को गिरफ्तार कर लिया गया था और प्रोड्यूसर नाजित रिजवी को भी मामले में दोषी पाया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं बहुत डरी हुई थी और परेशान थी और फिल्म के निर्माता नाजिम रिजवी से मिली। उन्होंने मुझे कहा सब ठीक हो जाएगा और मुझे अपना फोन नंबर दिया और कहा कि अगर मुझे कोई और समस्या हो तो मैं उसे कॉल करूं।

विज्ञापन
Happy Birthday Preity Zinta: When Preity Zinta testify against underworld in court
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

प्रीति जिंटा की बहादुरी ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया था और लोगों ने उनके इस कदम की काफी सराहना की थी। प्रीति ने अपने करियर में हमेशा से ही एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। प्रीति जिंटा सार्वजनिक रूप से भी अपनी बात सामने रखने से कभी पीछे नहीं रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed