साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म 'केजीएफ' ने यश की पॉपुलैरिटी को आसमान तक पहुंचा दिया है, लेकिन आज बात यश की नहीं बल्कि उनकी पत्नी राधिका पंडित की होगी। आज यानी 7 मार्च को राधिका अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक राधिका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। यश की पत्नी राधिका साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। ऐसे में आज हम आपको राधिका से जुड़ी कुछ जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप लोग शायद ही जानते होंगे।
Radhika Pandit Birthday: साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं 'केजीएफ' स्टार यश की पत्नी राधिका पंडित, इन फिल्मों में किया काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधिका पंडित की शिक्षा
राधिका का जन्म 7 मार्च 1984 को बेंगलुरु में हुआ था। राधिका ने बेंगलुरु के एक स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने माउंट कार्मेल कॉलेज से बी.कॉम में ग्रेजुएशन किया था। राधिका ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स भी किया है। वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कृष्णा पंडित सारस्वत फिल्म और स्टेज पर्सनैलिटी रहे हैं लेकिन वह टीचर बनना चाहती थीं और ऐसा नहीं हो पाया।
राधिका का करियर
ये बात सच है कि राधिका एक टीचर बनना चाहती थीं लेकिन जब वह बी.कॉम के फाइनल ईयर में थीं, तब ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। राधिका के एक दोस्त ने ही उन्हें कन्नड़ टीवी शो में ऑडिशन देने के लिए अप्रोच किया था। इस टीवी सीरियल का नाम 'नंदा गोकुला' था, जिसमें राधिका को बिना ऑडिशन दिए काम मिल गया था। इसके बाद राधिका एक और टीवी सीरियल में नजर आईं, जिसका नाम Sumangali है। इसके बाद ही राधिका की फिल्मी जर्नी शुरू हुई। डायरेक्टर शशांक ने राधिका को अपनी फिल्म 18th Cross और Mogginna Manasu में कास्ट कर लिया था। Mogginna Manasu में राधिका के काम को खूब पसंद किया गया।
राधिका और यश की पहली मुलाकात
राधिका के लिए अपना पहला सीरियल 'नंदा गोकुला' काफी खास है क्योंकि इस सीरियल से उन्होंने डेब्यू किया था और इसी सीरियल के सेट पर वह पहली बार यश से मिली थीं। इस सीरियल में राधिका के अपॉजिट यश नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने फिल्म Mogginna Manasu में भी साथ काम किया था। साथ काम करते-करते ही राधिका और यश की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से छिपाकर रखा था।
राधिका और यश की शादी
राधिका और यश ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था और उन्होंने शादी भी काफी प्राइवेट तरीके से की थी। दोनों ने साल 2016 में सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने इसी साल के आखिर में शादी भी कर ली थी। आज के समय में दोनों बेटी आयरा और बेटे यथर्व के माता पिता हैं। यश और राधिका अक्सर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर करते हैं।