फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे राजेश खन्ना: जानिए जतिन कैसे बने 'काका', स्पोर्ट्स कार से देने जाते थे ऑडिशन

Fri, 28 Dec 2018 05:29 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Dec 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday Rajesh Khanna: His top 15 Hits of life
rajesh khanna
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। कहा जाता है कि उनके अंकल चाहते थे कि राजेश खन्ना फिल्मों में काम करें। उन्हीं के कहने पर फिल्मों में आने से पहले उनका नाम जतिन से बदलकर राजेश कर दिया गया। राजेश खन्ना के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े रोचक किस्से..
Happy birthday Rajesh Khanna: His top 15 Hits of life
rajesh khanna
इंडस्ट्री में प्यार से लोग राजेश खन्ना को काका नाम से भी बुलाते हैं। राजेश खन्ना ने आराधना, दो रास्ते, खामोशी, सच्चा झूठा , गुड्डी, कटी पतंग, सफर , दाग अमर प्रेम जैसी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और हिंदी सिनेमा को एक नए मुकाम पर पहुंचाया। राजेश खन्ना इतना अच्छा थियेटर किया करते थे कि उनके दोस्त हर फंक्शन में उनसे थियेटर करने की मांग करते।
Happy birthday Rajesh Khanna: His top 15 Hits of life
rajesh khanna - फोटो : rajesh khanna
राजेश खन्ना के स्कूल के दिनों की बात की जाए तो, परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट होने के बाद राजेश खन्ना मुंबई के गिरगांव चौपाटी में रहते थे। जहां पर उनके दोस्त बने अभिनेता जितेन्द्र। स्कूल के दिनों से ही राजेश खन्ना का झुकाव थियेटर की तरफ था। वह कई सारे नाटकों में हिस्सा लेते थे। वहीं उनके दोस्त जितेंद्र उनकी अदाकारी के इस कदर दीवाने थे कि वो उनसे एक्टिंग के दांव पेंच सीखते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Rajesh Khanna: His top 15 Hits of life
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना के फिल्मी सफर की बात की जाए तो राजेश खन्ना इंडस्ट्री में स्ट्रगल करने वाले ऐसे न्यूकमर थे जो स्पोर्ट्स कार से ऑडिशन देने जाते थे। राजेश खन्ना को फिल्म आराधना, इत्तेफाक और औरत की वजह से काफी सराहना मिली। वहीं अभिनेत्री वहीदा रहमान को उनकी एक्टिंग इतनी पसंद आयी कि उन्होंने डायरेक्टर अमित सेन से फिल्म खामोशी में राजेश खन्ना को लेने की सिफारिश की।
विज्ञापन
Happy birthday Rajesh Khanna: His top 15 Hits of life
rajesh khanna - फोटो : Indian Express
राजेश खन्ना ने फिल्मों में काम करने के साथ- साथ राजनीति में भी हाथ आजमाया और वह कांग्रेस पार्टी के नेता भी बने। वहीं राजेश खन्ना ने मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से विवाह किया। उनकी दो बेटी ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं। राजेश खन्ना को 2013 में भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed