{"_id":"5bd2d75ebdec220775479d41","slug":"happy-birthday-raveena-tandon-know-her-rumoured-affair-with-ajay-devgn","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्टर के प्यार में रवीना टंडन ने की थी सुसाइड की कोशिश, अक्षय के साथ अफेयर भी रहा चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्टर के प्यार में रवीना टंडन ने की थी सुसाइड की कोशिश, अक्षय के साथ अफेयर भी रहा चर्चा में
Fri, 26 Oct 2018 02:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
raveena tandon
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की स्टार एक्टर रवीना टंडन 44 साल की हो गई हैं। एक जमाने में टॉप एक्ट्रेस रहीं रवीना ने इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल की है। कई सुपरहिट फिल्म दे चुकीं रवीना ने अपने करियर की शरुआत 1991 में आई फिल्म 'पत्थर के फूल' से की थी। रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से 2004 में शादी की। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रवीना के अफेयर के चर्चों ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी।
2 of 5
raveena ajay
- फोटो : file photo
रवीना और अजय देवगन की नजदकियों की खबरें फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के समय से मीडिया में आनी शुरू हुई थीं। रवीना उस समय इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस में से एक थीं। दोनों ने दिलवाले और एक ही रास्ता जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।
3 of 5
ajay devgn
- फोटो : file photo
रवीना अजय के प्यार में पागल थीं। दोनों के अफेयर की खबरें मैगजीन और अखबारों में छपा करती थीं। रवीना टंडन के बाद अजय देवगन को चाहने वालों में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ा। उसी समय अजय करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'जिगर' की शूटिंग कर रहे थे। खबरें थी कि रवीना को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवीना टंडन, अजय देवगन
साल 1994 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि रवीना टंडन को मनोचिकित्सक की जरूरत है। अजय ने यह भी कहा था कि रवीना केवल पब्लिसिटी के लिए मेरा नाम अपने साथ जोड़ रही हैं। रवीना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'अजय और करिश्मा के बच्चे ज़ेब्रा की तरह पैदा होंगे'। इस बात से अजय काफी नाराज हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
raveena tandon
रवीना टंडन अब तक करीब 100 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने अलग अलग तरह के किरदारों को निभाया है। पर्दे पर उनके कई किरदार आज भी हिट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।