{"_id":"5f818ee92c40fb1fc33dc5ac","slug":"happy-birthday-rekha-rare-pictures-of-the-timeless-beauty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Rekha: आज भी बरकरार है रेखा का चार्म, हर एक फोटो में लग रहीं बला की खूबसूरत, ये तस्वीरें हैं गवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Rekha: आज भी बरकरार है रेखा का चार्म, हर एक फोटो में लग रहीं बला की खूबसूरत, ये तस्वीरें हैं गवाह
10 अक्तूबर, 1954 को चेन्नई में जन्मीं रेखा साउथ के मशहूर एक्टर रहे जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं। बचपन से ही रेखा को फिल्मी माहौल मिला। 1966 में अपने करियर की शुरुआत करने वालीं रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। चलिए आपको दिखाते हैं रेखा की खूबसूरत तस्वीरें...
2 of 8
रेखा
- फोटो : Twitter: @BombayBasanti
हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 66 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती अब भी बरकरार है। उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वालीं रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
3 of 8
रेखा
- फोटो : Twitter: @BombayBasanti
रेखा ने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्म B ग्रेड भी रहीं। रेखा ने अपने हिंदी करियर की शुरुआत 'सावन भादो' फिल्म से की थी। यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रेखा
- फोटो : Twitter: @BombayBasanti
रेखा वो खूबसूरत अदाकारा हैं, जिनको लेकर बॉलीवुड में कई तरह की अफवाहें हैं। किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं वो? उम्र के इस दौर में भी क्यों अकेली रहती हैं वो। तमाम अटकलें लगाई जाती रहती हैं, लेकिन रेखा हमेशा से ही बिना किसी बात की फ्रिक किए बिंदास रही हैं। बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती हमेशा चर्चा का विषय रही है।
विज्ञापन
5 of 8
रेखा
- फोटो : Twitter: @BombayBasanti
पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण रेखा ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में रेखा ने तमिल की कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में रेखा को 'कामसूत्र' जैसी इरॉटिक फिल्मों का हिस्सा भी बनना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।