सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: गानों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रही हैं सोना मोहापात्रा, सिंगर बनने से पहले करती थीं नौकरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 17 Jun 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday sona Mohapatra lesser known facts about singer
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram

17 जून 1976 में जन्मी गायिका सोना मोहापात्रा का आज जन्मदिन है। सोना मोहापात्रा ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। बहु-प्रतिभाशली सिंगर सोना संगीतकार और गीतकार हैं। हिंदी सिनेमा में उन्हें उनकी गायिकी के लिए जाना है। लेकिन इसी के साथ ही सोना मोहापात्रा को लोग उनके बिंदास बोल के लिए भी जानते हैं। वो फिल्म जगत की एक ऐसी सिंगर हैं जो किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करने से बिलकुल नहीं घबराती हैं। कई बार अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में भी रहती हैं। उनका नाम अकसर किसी न किसी विवादित बयान से जुड़ा रहता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े हुए कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में जानते हैं।



ओडिशा के कटक में हुआ था जन्म

44 साल की सोना मोहापात्रा का जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भुवनेश्वर से पूरी की। उसके बाद सोना ने इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली और साथ ही सिम्बोसिस से अपना एमबीए पूरा किया। सिंगिंग में अपना करियर बनाने से पहले सोना पैराशूट और मेडिकर जैसी कंपनियों में ब्रांड मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं। सोना ने साल 2005 में संगीतकार और निर्देशक राम संपत से शादी रचाई थी। सोना और राम दोनों म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। इन दोनों का मुंबई में अपना-अपना अलग स्टूडियो है।

Trending Videos
Happy Birthday sona Mohapatra lesser known facts about singer
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram

नौकरी के साथ की सिंगिंग करियर की शुरुआत

सोना मोहापात्रा जब ब्रांड मैनेजर तो तौर पर काम करती थीं उसी दौरान उन्होंने कई जिंगल्स भी बनाए। उनके प्रसिद्ध जिंगल्स में 'टाटा साल्ट-कल का भारत है' और 'क्लोजअप-पास आओ ना' है। इसके बाद ही उन्हें फिल्मी जगत में एंट्री मिली। उन्होंने इमरान खान स्टारर फिल्म 'डेली-बेली' के 'बेदर्दी राजा' गाने में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों को बहुत पसंद आई, जिसके बाद बतौर सिंगर उनके करियर को एक नया मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने आमिर खान के रियलिटी शो 'सत्यमेव जयते' का गाना 'घर याद आता है मुझे गाया।' इसके बाद सोना ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। उन्होंने 'जिया लागे न' और 'अंबरसरिया' जैसे सुपरहिट गाने दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday sona Mohapatra lesser known facts about singer
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram

हमेशा विवादों में रहीं सोना मोहापात्रा

अपने गानों के बिंदास बोल की तरह ही सोना असल जिंदगी में काफी बेबाक हैं वो हर चीज पर खुलकर बातचीत करती हैं। इसका नतीजा कभी-कभी ये होता है कि वो अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में आ जाती हैं। साल 2018 में जब मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी, तो उस दौरान सोना भी खुलकर सामने आईं थीं और उन्होंने सिंगर कैलाश खेर और अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्विटर पर अपनी कहानी बयां की थी। इस दौरान जब सोनू निगम इन सिंगर्स के बचाव में सामने आए थे तो सोना ने सोनू निगम पर तीखी टिप्पणी की थी।

Happy Birthday sona Mohapatra lesser known facts about singer
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram

सूफी गाने को लेकर मिली थी धमकी

सोना ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें मदारिया सूफी फाउंडेशन की तरफ से धमकी मिली हैं। इसके बाद उन्होंने ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका कहना था कि मदारिया सूफी फाउंडेशन ने उनके एक सूफी गाने को लेकर आपत्ति जताई। इस मामले में लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने सोना का समर्थन किया था। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि सूफी संगीत किसी की जागीर नहीं है।

विज्ञापन
Happy Birthday sona Mohapatra lesser known facts about singer
सोना मोहापात्रा - फोटो : Instagram

जेंडर भेदभाव पर भी उठाई थी सोना ने आवाज

जेंडर के बीच भेदभाव करने पर भी सोना ने अपनी आवाज उठाई थी। सोना ने एक आईआईटी बॉम्बे के इंटर कॉलेज फेस्टिवल मूड इंडिगो के आयोजकों पर अपना गुस्सा व्यक्त किया था। उन्होंने आयोजकों को एक ओपन लिखते हुए उनपर जेंडर भेदभाव का आरोप लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed