सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का निधन और पर्ल वी पुरी की जमानत पर भड़के आसाराम के भक्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 17 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Veteran actor Chandrashekhar passed away and devotees of asaram bapu shows anger over pearl v puri bail
चंद्रशेखर वैद्य, पर्ल वी पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे। उनके बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्र शेखर ने अमर उजाला को इस दुखद खबर के बारे में जानकारी दी। अभिनेता का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में किया गया ।उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे।साल 1923 में उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था, बहुत कम उम्र में ही वह फिल्मी दुनिया में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें कॉलेज की पढ़ाई छोड़ऩी पड़ी। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने चौकीदार का काम किया था। 




नहीं रहे अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य: 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Trending Videos
Veteran actor Chandrashekhar passed away and devotees of asaram bapu shows anger over pearl v puri bail
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में कुछ दिन काटने के बाद उन्हें बीते मंगलवार को जमानत मिल गई। बता दें पर्ल को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था और 11 दिन बाद अब उन्हें राहत मिली है। एक तरफ जहां पर्ल के दोस्त और उनके फैंस इस बात से खुश नजर आ रहे हैं वहीं आसाराम बापू के भक्त भड़क उठे हैं। इतना ही नहीं, बाबा के भक्तों ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया है।


एक्टर को बेल संत को जेल: पर्ल वी पुरी की जमानत पर भड़के आसाराम बापू के भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran actor Chandrashekhar passed away and devotees of asaram bapu shows anger over pearl v puri bail
स्वातिलेखा सेनगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्म और थिएटर अभिनेत्री स्वातिलेखा सेनगुप्ता का कोलकाता में निधन हो गया है। स्वातिलेखा सेनगुप्ता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शहर के एक निजी अस्पताल में किडनी संबंधी समस्याओं के कारण उनका इलाज चल रहा था और आज उन्होंने 71 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। यह खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


जानी-मानी बंगाली अभिनेत्री स्वातिलेखा सेनगुप्ता का निधन: लंबे समय से थीं बीमार

Veteran actor Chandrashekhar passed away and devotees of asaram bapu shows anger over pearl v puri bail
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं। स्वरा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं और कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक बार फिर स्वरा लोगों के निशाने पर आ गई हैं।हाल ही में स्वरा ने गाजियाबाद के लोनी में आपसी विवाद में हुई एक घटना को सांप्रदायिक रंग दिया है। दरअसल, स्वरा ने एक बुजुर्ग के साथ हुई बदसलूकी वाले वायरल वीडियो को लेकर एक ट्वीट किया था।

बुजुर्ग के साथ हुई बदसलूकी पर स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया: अशोक पंडित बोले- FIR तो इनके खिलाफ भी होनी चाहिए

विज्ञापन
Veteran actor Chandrashekhar passed away and devotees of asaram bapu shows anger over pearl v puri bail
कंगना रणौत, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस कंगना रणौत इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन इस बार वो किसी बयानबाजी को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि अपने पासपोर्ट रिन्यूअल को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। दरअसल, कंगना को अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए 15 जून से 20 अगस्त 2021 तक हंगरी के बुडापेस्ट जाना था। जब कंगना पासपोर्ट ऑफिस पहुंचीं तो वहां अभिनेत्री के पासपोर्ट को रिन्यू करने के लिए कोर्ट के निर्देश की मांग की गई। इसके बाद कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 


गुस्सा: पासपोर्ट मामले को लेकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- आमिर खान ने असहिष्णुता पर बयान दिया तब किसी ने...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed