{"_id":"60ca437e8ebc3e2e4e325e78","slug":"priyamani-recalls-working-with-shahrukh-khan-in-chennai-actress-said-actor-gave-her-300-rs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियामणि: शाहरुख संग काम कर चुकी हैं द फैमिली मैन की 'सुची', आज भी संभाल कर रखा है ये खास तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियामणि: शाहरुख संग काम कर चुकी हैं द फैमिली मैन की 'सुची', आज भी संभाल कर रखा है ये खास तोहफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियामणि, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज और डीके द्वारा निर्देशित 'द फैमिली मैन 2' रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी के अभिनय को बहुत पसंद किया गया। इतना ही नहीं सीरीज और भी कई किरदारों को जबरदस्त लोकप्रियता मिली है जैसे चेल्लम सर, जेके, धृति, मिलिंद, साजिद और राजी। इस सीरीज में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रियामणि ने भी अहम किरदार निभाया था। प्रियामणि ने सीरीज में मनोज बाजपेयी की पत्नी सुची का किरदार निभाया है जो दो बच्चों की मां भी रहती है। सुची एक जासूस की पत्नी है लेकिन उसके पास खुद एक ऐसा राज है जो उसने अपने पति को नहीं बताया है। सुची के किरदार में प्रियामणि को बहुत पसंद किया गया।
शाहरुख संग चेन्नई एक्सप्रेस के गाने में नजर आईं थीं प्रियामणि
हालांकि मनोज बाजपेयी की पत्नी सुची बनने से पहले प्रियामणि शाहरुख खान संग चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में डांस कर चुकी हैं। प्रियामणि और शाहरुख खान ने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने '1234' में साथ डांस किया था। इस खास गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में इस गाने को याद करते हुए प्रियामणि ने शाहरुख खान को लेकर खास बात कही है।
2 of 5
प्रियामणि, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे हैं। भले ही पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में नहीं चल रहीं हैं, लेकिन उनका चार्म अभी कम नहीं हुआ है। विदेशों में आज भी बहुत से लोग भारत को शाहरुख खान के नाम से जानते हैं। ऐसे में अपने देश के कलाकार भी शाहरुख की लोकप्रियता से वाकिफ हैं। आज तक जितने भी सितारों ने शाहरुख खान के साथ काम किया है सबने हमेशा उनकी तारीफ ही की है। प्रियामणि का भी शाहरुख को लेकर ऐसा ही मानना है। एक इंटरव्यू में प्रियामणि ने बताया कि फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव कैसा था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शाहरुख ने इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें 300 रुपये दिए थे जो आज भी उनके पास हैं।
3 of 5
प्रियामणि
- फोटो : Instagram
प्रियामणि ने कहा कि, 'हम इस गाने की शूटिंग कर रहे थे और इसमें करीब पांच दिन का वक्त लगा था। ये मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव था। शाहरुख खान को फिल्मों का बादशाह किसी खास वजह से ही कहते हैं। वो हमारे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। वो इतने सफल हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी सफलता को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने दिया। वो बहुत ही प्यारे इंसान हैं और शूटिंग पर भी वो किसी आम इंसान की तरह ही व्यवहार करते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियामणि
- फोटो : Instagram
आगे प्रियामणि ने कहा कि, 'वो हर किसी को बहुत सहज महसूस करवाते हैं। मुझे लगता है कि उनका व्यक्तित्व ही ऐसा है कि आप उनसे प्यार करने लगते हैं। जब हमने शूटिंग शुरू की तो पहले ही दिन से उन्होंने मुझे उनके साथ काम करने में किसी तरह की तकलीफ महसूस नहीं हुई। शूटिंग शुरू होने के एक दिन पहले ही मैं पहुंच गई थी'।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियामणि
- फोटो : Instagram
प्रियामणि ने कहा कि, 'पहले दिन से शूटिंग खत्म होने तक शाहरुख ने मुझे बहुत अच्छा महसूस करवाया। उन्होंने हमारा बहुत ख्याल रखा। हमने उनके आईपैड पर कौन बनेगा करोड़पति खेला था जिसमें उन्होंने मुझे 300 रुपये दिए थे। वो मैंने आज भी संभाल कर रखे हैं। वो सच में बहुत प्यारे हैं और हमारे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं'। बता दें कि फैमिली मैन 2 अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी और खबर है कि इसके तीसरे पार्ट की भी तैयारी चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।