फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRK Birthday : जब भरी पार्टी में शाहरुख खान ने गौरी से कहा था- चलो बुर्का पहनकर नमाज पढ़ो, नाम रखने वाले थे 'आयशा'

Tue, 02 Nov 2021 01:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 02 Nov 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday SRK: When Shah Rukh Khan asked his wife Gauri Khan to wear a 'burqa'
shah rukh khan and gauri - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। वह 56 साल के हो गए हैं। शाहरुख खान का जन्म 3 नवंबर, 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। बॉलीवुड के बादशाह के जन्मदिन के मौके को उनके फैन्स कुछ खास अंदाज में मनाते हैं। शाहरुख खान का जन्मदिन इस बार इस मायने में भी खास है कि हाल ही में उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में जमानत मिली है। जब भी शाहरुख की बात आती है उनकी पत्नी गौरी की चर्चा भी होने लगती है।



शाहरुख खान और गौरी खान की गिनती बॉलीवुड के क्यूट कपल में होती है। एक तरफ शाहरुख जहां सुपरस्टार हैं वहीं गौरी देश की बड़ी इंटीरियर और फैशन डिजाइनर हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि गौरी पंजाबी परिवार से आती हैं और शाहरुख मुस्लिम फैमिली से लेकिन दोनों के बीच कभी घर्म की दीवार नहीं आई। 

Happy Birthday SRK: When Shah Rukh Khan asked his wife Gauri Khan to wear a 'burqa'
shah rukh khan and gauri

शाहरुख खान और गौरी खान की इंटरकास्ट शादी हुई थी। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया और आखिरकार दोनों ने 25 अक्टूबर, 1991 को शादी कर ली थी। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि गौरी की फैमिली काफी ओल्ड फैशन थी, इसलिए दोनों की शादी में काफी वक्त लगा। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि गौरी की फैमिली हैरान रह गई।

Happy Birthday SRK: When Shah Rukh Khan asked his wife Gauri Khan to wear a 'burqa'
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने गौरी छिब्बर के परिवार वालों के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन में एक प्रैंक किया था जिसके बाद वो सभी हैरान गए थे। शाहरुख ने बताया था, ''शादी के बाद रिसेप्शन में सभी वहां बैठे थे और मैं करीब रात 1.15 पर वहां आया था। मैंने सुना उसके परिवार के लोग आपस में बात कर रहे थे कि ये मुस्लिम लड़का है, क्या गौरी का नाम बदल देगा? क्या वो मुस्लिम बन जाएगी, क्या ये उसे बुर्का पहनने को मजबूर करेगा?''

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday SRK: When Shah Rukh Khan asked his wife Gauri Khan to wear a 'burqa'
shah rukh khan - फोटो : instagram/iamsrk

शाहरुख ने बताया, "मैं सभी की बातें सुन रहा था। मैंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा ओके गौरी, बुर्का पहनो और अब चलो नमाज पढ़ते हैं। पूरा परिवार हैरान होकर देख रहा था कि इतनी जल्दी धर्म बदल दिया, मैंने उनसे कहा अबसे ये हर समय बुर्का पहनेगी, घर से नहीं निकलेगी और हम इसका नाम आयशा रख देंगे और वो ऐसे ही रहेगी।" हालांकि शाहरुख ने गौरी के परिवार के साथ मजाक किया था।
 

विज्ञापन
Happy Birthday SRK: When Shah Rukh Khan asked his wife Gauri Khan to wear a 'burqa'
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुपरहिट फिल्मों में किया काम
शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 'बाजीगर', 'दीवाना', 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे', 'मैं हूं न', 'डर' और 'ओम शांति ओम' जैसी शानदार फिल्में की हैं। जल्द ही वह पठान फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें वह एक्शन अंदाज में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed