{"_id":"5f91ae0f9bc93972cd16045f","slug":"happy-birthday-sudesh-lahri-lesser-known-facts-about-comedian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुफलिसी में चाय की दुकान पर काम करते थे सुदेश लहरी, मेहनत के दम पर आज हैं कॉमेडी की दुनिया के बादशाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुफलिसी में चाय की दुकान पर काम करते थे सुदेश लहरी, मेहनत के दम पर आज हैं कॉमेडी की दुनिया के बादशाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुदेश लहरी
- फोटो : Twitter-@sudesh_lehri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुदेश लहरी (Happy Birthday Sudesh lahri) जाने माने कॉमेडियन और टीवी कलाकार हैं। वह खासतौर पर पंजाबी फिल्मों और कॉमेडी शोज में नजर आते हैं। सुदेश लहरी का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को जलंधर पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जलंधर, पंजाब से पूरी की है। चलिए आपको बताते हैं कॉमेडी किंग की कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 5
सुदेश लहरी
- फोटो : Twitter-@sudesh_lehri
एक चाय बेचने वाले शख्स से कॉमेडी के किंग कहलाने तक सुदेश का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत कुछ सहा है। सुदेश बचपन में रोजमर्रा की चीजों के लिए भी तरसते रहे। उन्होंने चाय की दुकान में काम तक किया। वह अपनी जिंदगी में कभी स्कूल नहीं गये।
3 of 5
सुदेश लहरी
- फोटो : Twitter-@sudesh_lehri
प्रतिभा हर इंसान में होती है। जरूरत होती है केवल उसको निखारने की तथा बेहतर प्लेटफार्म तक पहुंचाने की। सुदेश ने अपने टैलेंट के दम पर सभी का दिल जीता है। लहरी ने अपने करियर की शुरुआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज से की थी। उन्हें छोटे पर्दे पर पहचान कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी क्लासेस से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुदेश लहरी
- फोटो : Twitter-@sudesh_lehri
इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में बतौर सहायक कलाकर काम किया। अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए सुदेश बताते हैं, अमृतसर में होने वाली रामलीला तथा शादी-विवाह के दौरान मैं गाता था तो तालियों की गड़गड़ाहट मुझे प्रोत्साहित करती थी।
विज्ञापन
5 of 5
सुदेश लहरी
- फोटो : Twitter-@sudesh_lehri
सुदेश को लोकप्रियता मिली आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के कार्यक्रम पटारी से। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सलमान खान के साथ रेडी, जय हो में काम किया है। इसके अलावा वह टोटल धमाल, मुन्ना माइकल, हशर, ग्रेट ग्रेंड मस्ती जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।