फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी विद्या बालन को मनहूस समझती थी साउथ फिल्म इंडस्ट्री, आमिर की वजह से लगी थी दिल पर चोट

Mon, 31 Dec 2018 07:51 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 31 Dec 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Vidya Balan Know some lesser known facts about her life
विद्या बालन

फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से पहचान बनाने वाली विद्या बालन का 1 जनवरी को जन्मदिन होता है। आज किसी भी महिला प्रधान फिल्म के लिए विद्या हर निर्देशक की पहली पसंद हैं। विद्या फिलहाल एनटीआर की बायोपिक में मुख्यमंत्री एनटी रामा राव की पहली पत्नी बसवताराकम नंदमुरी के किरदार में हैं। फिल्म में उनके लुक की काफी तारीफ की जा रही है। 'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभा चुकी विद्या बालन को एक समय में इस बात का डर सताने लगा था कि था उन्हें कभी हल्की-फुल्की फिल्मों के ऑफर ही नहीं आएंगे।

Happy Birthday Vidya Balan Know some lesser known facts about her life
विद्या बालन

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल हर चुकी विद्या बालन जब शुरुआत में फिल्मों में अभिनय से लिए संघर्ष कर रही थीं तब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि ये फिल्म किसी कारणवश बंद हो गई और इसके लिए विद्या बालन को जिम्मेदार ठहराया गया साथ ही उन्हें मनहूस करार दिया गया।

Happy Birthday Vidya Balan Know some lesser known facts about her life
विद्या बालन

एक इंटरव्यू में विद्या ने बताया था कि जब वह ट्रेन में सफर करते हुए थक जाती थीं तो सीट पाने के लिए कई बार प्रेग्नेंट होने की एक्टिंग करती थीं और अक्सर उन्हें सीट मिल जाया करती थी। क्या आप जानते हैं डर्टी पिक्चर नें शानदार डांस नंबर करने वाली विद्या को डांस करना पसंद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Vidya Balan Know some lesser known facts about her life
विद्या बालन

फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया। हालांकि अपने करियर की शुरुआत में 'परिनीता' और 'मुन्ना भाई...' जैसी फिल्मों के लिए विद्या की काफी तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
Happy Birthday Vidya Balan Know some lesser known facts about her life
विद्या बालन

विद्या बालन ने एक बार बताया था कि आमिर खान की वजह से उन्हें एक बार बहुत धक्का लगा था। दरअसल विद्या एक शोक सभा में गई थी। वहां इंडस्ट्री से केवल विद्या ही थीं। मीडिया से आए लोग उनकी तस्वीरें खींच रहे थे लेकिन जैसे ही आमिर खान वहां आए सारी मीडिया उन्हे धक्का देकर आमिर की तरफ चली गई। इससे उनके दिल को बहुत धक्का लगा। विद्या ने कहा था- आमिर की जगह कोई और भी हो सकता था। लेकिन मैं समझ गई कि जो आपसे ज्यादा कामयाब है लोग उसके पीछे दौ़ड़ेंगे। मुझे उस समय खराब जरूर लगा था लेकिन आज मैं इन चीजों की तरफ गौर नहीं करती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed