फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zareen Khan: कटरीना कैफ की हमशक्ल होने का भी जरीन खान को नहीं मिला फायदा, कुछ फिल्मों के बाद बना ली बॉलीवुड से दूरी

Sat, 14 May 2022 07:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 14 May 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
happy Birthday Zareen Khan Zareen Khan did not get the benefit of even being a lookalike of Katrina Kaif
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में एक समय था जब कैटरीना कैफ का एकक्षत्र राज था। कैटरीना कैफ की एक के बाद एक लगातार फिल्में हिट जा रही थीं। फिर बॉलीवुड में एंट्री हुई जरीन खान की। जरीन खान ने सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। तब जरीन खान को देखकर हर कोई दंग रह गया था क्योंकि उनका चेहरा बिल्कुल कैटरीना कैफ से मिलता है। लोगों ने उनको कैटरीना की हमशक्ल तक कह दिया था। लेकिन अभिनेत्री ने इस बात को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया। हालांकि इसका कुछ खास फायदा भी अभिनेत्री को नहीं मिला। उन्होंने बॉलीवुड में अब तक गिनी-चुनी फिल्में कीं और उनमें से भी एक या दो फिल्में ही हिट हुई हैं। 14 मई को जरीन खान अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू कराते हैं-

happy Birthday Zareen Khan Zareen Khan did not get the benefit of even being a lookalike of Katrina Kaif
जरीन खान - फोटो : Instagram

जरीन खान ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष और आर्थिक संकट के बाद फिल्मों में अपनी जगह बनाई है। बचपन में ही जरीन खान के माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद घर की जिम्मेदारी इनके कंधों पर आ गई थी। जरीन डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से कम उम्र में ही उनको काम की तलाश करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल से जरीन को एक कॉल सेंटर में नौकरी मिली। कॉल सेटर में नौकरी करते हुए उन्होंने अपने परिवार को संभाला।

happy Birthday Zareen Khan Zareen Khan did not get the benefit of even being a lookalike of Katrina Kaif
जरीन खान - फोटो : Twitter

जरीन खान ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तब उनकी तुलना कैटरीना कैफ से की जाने लगी। उस दौरान सलमान खान कि नजर जरीन खान पर पड़ी। उन्होंने अभिनेत्री को फिल्म 'वीर' का ऑफर दिया तो जरीन खान मना नहीं कर पाईं। वीर साल 2010 में रिलीज में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। सलमान खान ने जरीन को हिरोइन तो बना दिया, लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy Birthday Zareen Khan Zareen Khan did not get the benefit of even being a lookalike of Katrina Kaif
कटरीना कैफ और जरीन खान - फोटो : Instagram

वीर के बाद अभिनेत्री हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 2, वजह तुम हो, अकसर 2 और 1921 में भी नजर आईं। काफी जद्दोजहद के बाद भी जरीन खान की फिल्मों को वह रेस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। कैटरीना कैफ से तुलना किए जाने पर एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा था- 'एक्टर बनने का मेरा कोई प्लान नहीं था। मैंने कभी खुद को इस पिक्चर में देखा ही नहीं था। मैं एक मजबूत महिला हूं और मुझे खुद को किसी से भी कंपेयर करने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि लोगों को मौका ही नहीं मिला मुझे जानने का, मेरे टैलेंट को पहचानने का।'

विज्ञापन
happy Birthday Zareen Khan Zareen Khan did not get the benefit of even being a lookalike of Katrina Kaif
जरीन खान - फोटो : Instagram

एक मीडिया हाउस से बातचीत में जरीन खान ने अपने डूबते करियर का ठीकरा कटरीना कैफ पर फोड़ा था। उन्होंने कहा था कि यह बहुत ही निराशाजनक होता है। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसा होता आया है, लेकिन इस तरह की बातों से मैंने हार नहीं मानी। जरीन खान ने इस बात को स्वीकारा है  कि कटरीना कैफ के लुकलाइक होने के चलते उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचा है। जरीन ने यह भी कहा कि कोई फिल्ममेकर किसी एक्टर के डुप्लीकेट या हमशक्ल के साथ काम करना पसंद नहीं करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed