बीते शुक्रवार को रिलीज हुईं दो फिल्में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और ‘राहु केतु’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। हालांकि, दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। दोनों बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही हैं। अब जानते हैं कि बुधवार को कैसा रहा इन दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन…
बुधवार को घट गई ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ की कमाई, जानिए छठे दिन कौनसी फिल्म पड़ी किस पर भारी?
Box Office Collection: ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही संघर्ष कर रही हैं। जानिए अब छठे दिन कैसा रहा इन दोनों ही फिल्मों का हाल…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘राहु केतु’ की छठे दिन की कमाई
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ को बॉक्स ऑफिस पर छह दिन हो गए हैं। लेकिन फिल्म की कमाई अपने चौथे दिन ही लाखों में आ गई थी। अब छठे दिन बुधवार को ‘राहु केतु’ ने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 35 लाख रुपए की कमाई की है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन पांच दिनों में 5.84 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
‘राहु केतु’ का कलेक्शन
- ‘राहु केतु’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 1 करोड़ रुपए के साथ की थी।
- दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त दिखी और कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपए पहुंच गया।
- इसके बाद तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई में और भी मामूली बढ़त दिखी और कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपए रहा।
- हालांकि, चौथे दिन से फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई और सिर्फ 55 लाख रुपए ही हासिल कर पाई।
- जबकि पांचवें दिन फिल्म की कमाई और घटकर 54 लाख रुपए ही रह गई और अब छठे दिन सिर्फ 35 लाख रुपए ही ‘राहु केतु’ हासिल कर पाई है।
छठे दिन सिर्फ 17 लाख कमा पाई ‘हैप्पी पटेल’
‘राहु केतु’ के साथ ही वीर दास स्टारर और निर्देशित ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ भी रिलीज हुई थी। हालांकि, ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू नहीं मिले। यही कारण रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी पहले दिन से ही संघर्ष कर रही है। अब छठे दिन बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 17 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। हालांकि, संभव है कि देर रात तक ये आंकड़े बदल जाएं। लेकिन इस तरह से छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 5.27 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का कलेक्शन
- ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने अपने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत की थी।
- दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 1.60 करोड़ रुपए हो गया और तीसरे दिन ये 1.50 करोड़ रुपए रहा।
- लेकिन चौथे दिन से फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गया और फिल्म ने सिर्फ 45 लाख रुपए हासिल किए।
- इसके बाद पांचवें दिन 30 लाख और आज छठे दिन फिल्म सिर्फ 17 लाख रुपए ही जुटा पाई है।

कमेंट
कमेंट X