सब्सक्राइब करें

Harbhajan Singh Retirement: भज्जी के रिटायरमेंट पर भावुक हुईं पत्नी गीता बसरा, पोस्ट शेयर कर दिया यह संकेत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 24 Dec 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh Retirement: Wife Geeta Basra got emotional on husbands retirement shared emotional post instagram
गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। इस बारे में भज्जी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए क्रिकेटर ने लिखा, ‘सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज मैं उस खेल से विदा ले रहा हूं जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया। आपका तहे दिल से शुक्रिया।’

वहीं, भज्जी के इस फैसले के बाद उनकी पत्नी गीता बसरा इमोशनल नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए भज्जी के एक नई पारी शुरू करने के संकेत भी दिए। गीता ने अपने पोस्ट पर लिखा, "मुझे पता है कि आप इस पल का कब से इंतजार कर रहे थे। मानसिक रूप से तो आपने पहले ही तय कर लिया था, लेकिन शारीरिक रूप से इस एलान की औपचारिकता बाकी थी। आज मैं यह कहना चाहती हूं कि मुझे आप कर बहुत गर्व है। आपने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है।"
 




 

 

Trending Videos
Harbhajan Singh Retirement: Wife Geeta Basra got emotional on husbands retirement shared emotional post instagram
हरभजन सिंह, गीता बसरा - फोटो : social media

गीता ने आगे लिखा, "आगे बढ़ते रहने का ये सफर जारी रहेगा, जहां काफी चीजें आपका इंतजार कर रही हैं। तुम्हें खेलते हुए मैंने तुम्हारे तनाव और चिंता के साथ ही मस्ती और उत्साह को भी देखा है। आपके इस शानदार करियर के लिए बधाई। 23 साल तक खेलना आसान नहीं होता। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि सभी उतार-चढ़ाव के दौरान आपके साथ रही। साथ ही बहुत खुश हूं कि हमारी बेटी हिनाया ने पापा को स्टेडियम में खेलते हुए देखा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Harbhajan Singh Retirement: Wife Geeta Basra got emotional on husbands retirement shared emotional post instagram
हरभजन सिंह और गीता बसरा

उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे पता है ये अंत नहीं है। तुमने बहुत कुछ चाहा है और तैयारी की है लेकिन किस्मत हमारे हाथ में नहीं होती। तुमने हमेशा ही अपने जुनून, फायर व साहस के साथ खेला है। आने वाले जीवन के दूसरे अध्याय के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।'

Harbhajan Singh Retirement: Wife Geeta Basra got emotional on husbands retirement shared emotional post instagram
गीता बसरा और हरभजन सिंह

गीता और भज्जी की लवस्टोरी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। हरभजन सिंह ने गीता को एक गाने 'वो अजनबी' में देखा और उनसे उन्हें प्यार हो गया था। इसके बाद अक्टूबर, 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Harbhajan Singh Retirement: Wife Geeta Basra got emotional on husbands retirement shared emotional post instagram
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : ट्विटर

वहीं, भज्जी के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 1998 में भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था। अपने 23 साल के करियर के दौरान उन्होंने इंडिया के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 417 विकेट, वनडे में 269 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 25 विकेट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed